Haridwar: आश्रम में जमीन पर सो रही युवती को सांप ने डसा, अस्पताल में उपचार जारी, हालत फिलहाल स्थिर
जमीन पर सो रही एक युवती को सांप ने डस लिया। गंभीर हालत में उसे मेला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरिद्वार आश्रम, इंडस्ट्रियल एरिया, निकट हनुमान मंदिर में जमीन पर सो रही वंदना कुमारी (19) को सांप ने डस लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों एवं आश्रम के लोगों ने उसे तत्काल मेला अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका उपचार चल रहा है।
घटना के बाद आश्रम परिसर में सांप की तलाश की गई। सांप दिखाई देने पर वन विभाग को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और सांप का रेस्क्यू कर उसे सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया।
ये भी पढे़ं...Haridwar: श्यामपुर के पास रोडवेज बस और पिकअप की हुई भिड़ंत, वाहनों के उड़े परखच्चे, तीन की मौत, पांच घायल
मेला अस्पताल के वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. मनीष कुमार ने बताया कि युवती की हालत फिलहाल स्थिर है। एहतियात के तौर पर उसे 48 घंटे तक अस्पताल में भर्ती रखा जाएगा, ताकि उसकी स्वास्थ्य स्थिति की लगातार निगरानी की जा सके।