पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Controversy Over Tilak and Kalava: Uproar in College Bajrang Dal Creates Ruckus Dehradun news

Dehradun: कॉलेज में छात्रों के माथे से तिलक और हाथों से कलावा उतरवाने पर खड़ा हुआ विवाद, बजरंग दल का हंगामा

Mon, 29 Jun 2026 02:44 PM IST
Renu Saklani माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: Renu Saklani Updated Mon, 29 Jun 2026 02:44 PM IST
सार

एक निजी कॉलेज में छात्रों से तिलक और हाथों में बंधा कलावा हटवाने पर विवाद खड़ा हो गया है। आरोप है कि ड्रेस कोड का हवाला देते हुए छात्रों को धार्मिक प्रतीक हटाने के लिए कहा गया और ऐसा न करने पर कॉलेज में प्रवेश से रोकने की बात कही गई।

विज्ञापन
Controversy Over Tilak and Kalava: Uproar in College Bajrang Dal Creates Ruckus Dehradun news
प्रतीकात्मक - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

दून के ट्रांसपोर्ट नगर स्थित एक निजी कॉलेज में छात्रों के माथे से तिलक और हाथों से कलावा उतरवाने का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। शनिवार को बजरंग दल के कार्यकर्ता कॉलेज पहुंचे और हंगामा किया।

विज्ञापन

कॉलेज में छात्रों का आरोप है कि माथे पर तिलक लगाकर और हाथ में कलावा बांधकर आने पर उन्हें रोक दिया गया। ड्रेस कोड का हवाला देते हुए इन्हें हटाने के लिए कहा गया। यह तक कहा गया कि अगर निर्देशों का पालन नहीं किया गया तो कॉलेज आने की जरूरत नहीं है।

विज्ञापन


ये भी पढे़ं...Dehradun: पुलिस थानों को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने हरियाणा से दबोचा
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की जानकारी मिलते ही बजरंग दल के कार्यकर्ता कॉलेज पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने कहा कि तिलक और कलावा सनातन धर्म की आस्था और परंपरा का पवित्र प्रतीक हैं। इन पर किसी भी प्रकार की पाबंदी स्वीकार नहीं की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed