पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Two brass idols stolen from a locked house

Dehradun News: बंद मकान से पीतल की दो मूर्तियां चोरी

Mon, 29 Jun 2026 02:05 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jun 2026 02:05 AM IST
विज्ञापन
Two brass idols stolen from a locked house
राजपुर थाना क्षेत्र के कुठाल गेट में अजय सिंह ने अज्ञात चोरों पर नीतू सिंह के बंद मकान से दो कीमती पीतल की मूर्तियां चोरी करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

शिकायत में पड़ोस में बन रही इमारत के ठेकेदार पर भी संदेह जताया गया है। तहरीर के अनुसार अजय सिंह पिछले दो वर्षों से दिल्ली निवासी नीतू सिंह के कुठाल गेट स्थित मकान की देखरेख और बढ़ई का काम कर रहे हैं। 29 मई को जब वह मकान देखने पहुंचे तो सब कुछ सुरक्षित था। नीतू सिंह के निर्देश पर वह 26 जून को दोबारा मकान का निरीक्षण करने पहुंचे। निरीक्षण के दौरान उन्होंने देखा कि घर के बाहर आंगन में लगी दो बड़ी पीतल की मूर्तियां गायब थीं। अजय सिंह ने तुरंत इसकी जानकारी मकान मालकिन नीतू सिंह को दी। इसके बाद पुलिस को तहरीर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed