पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Vehicle sounding its hooter seized

Dehradun News: हूटर बजाते जा रहे वाहन को किया सीज

Mon, 29 Jun 2026 02:03 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jun 2026 02:03 AM IST
विज्ञापन
Vehicle sounding its hooter seized
माल रोड पर हूटर बजाकर लोगों पर प्रभाव जमाने की कोशिश कर रहे एक वाहन चालक पर पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। पुलिस ने चेकिंग अभियान के दौरान वाहन को रोककर जांच की और अवैध रूप से लगाए गए हूटर के चलते वाहन को मौके पर ही सीज कर दिया।
विज्ञापन

रविवार को कोतवाली मसूरी पुलिस ने माल रोड क्षेत्र में सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया। इसी दौरान एक वाहन को रोककर जांच की गई, जिसमें पाया गया कि वाहन में बिना किसी अनुमति के हूटर लगाया गया था और उसका प्रयोग कर चालक स्वयं को वीआईपी दर्शाने का प्रयास कर रहा था। प्रभारी निरीक्षक देवेन्द्र सिंह चौहान ने बताया कि हूटर लगाकर वीआईपी बनकर घूमने वाले चालक ने मोटर वाहन अधिनियम और शासन के दिशा-निर्देशों का स्पष्ट उल्लंघन किया है।
विज्ञापन

कहा वाहन को मौके पर ही सीज कर दिया गया।
प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि यातायात नियमों का उल्लंघन किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जो भी व्यक्ति अवैध रूप से हूटर, सायरन या अन्य प्रतिबंधित उपकरणों का प्रयोग करेगा, उसके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि वे अपने वाहनों में किसी भी प्रकार के अवैध उपकरणों का प्रयोग न करें और यातायात नियमों का पालन करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस प्रकार की चेकिंग आगे भी लगातार जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed