{"_id":"6a7f7355e7f01569e80da8a1","slug":"cunning-offender-commits-theft-immediately-after-release-from-jail-vikas-nagar-news-c-5-1-drn1089-1042834-2026-08-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: जेल से छूटते ही शातिर ने की चोरी, नकदी और मोबाइल समेत फिर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: जेल से छूटते ही शातिर ने की चोरी, नकदी और मोबाइल समेत फिर गिरफ्तार
Sat, 15 Aug 2026 01:28 AM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
Updated Sat, 15 Aug 2026 01:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहसपुर कोतवाली पुलिस ने शंकरपुर में हुई चोरी की घटना का पर्दाफाश करते हुए एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया। हैरत की बात यह है कि आरोपी एक सप्ताह पहले ही जेल से रिहा हुआ था और बाहर आते ही उसने फिर से चोरी की वारदात को अंजाम दे डाला। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी के 35 हजार रुपये और एक मोबाइल फोन बरामद किया है। शुक्रवार को उसे न्यायालय में पेश कर फिर से जेल भेजा गया।
सहसपुर कोतवाली प्रभारी प्रदीप रावत ने बताया कि शंकरपुर निवासी वाजिद ने 11 अगस्त को थाने में तहरीर देकर बताया था कि अज्ञात चोर उनके घर से पर्स (जिसमें 38 हजार रुपये की नकदी थी) और एक मोबाइल फोन चोरी कर ले गया है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी की फुटेज खंगाली। साथ ही पूर्व में चोरी के आरोप में जेल जा चुके अपराधियों का सत्यापन किया।
इसी बीच सूचना पर बृहस्पतिवार रात को पुलिस ने बड़ा रामपुर निवासी अबूजर को शंकरपुर से कैंचीवाला जाने वाले रास्ते पर एक खंडहर के पास से दबोच लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से चोरी की गई रकम में से 35 हजार रुपये और मोबाइल फोन बरामद हो गया। पुलिस ने बरामदगी के आधार पर प्राथमिकी में संबंधित धाराएं बढ़ाई। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि आरोपी अबूजर एक आदतन अपराधी है। उसके खिलाफ विकासनगर और सहसपुर कोतवाली में चोरी, अवैध हथियार रखने और मादक पदार्थों की तस्करी के सात मामले पहले से दर्ज हैं।