फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Cunning smuggler arrested with smack; jailed for the third

Dehradun News: 11.86 ग्राम स्मैक के साथ शातिर तस्कर गिरफ्तार, इसी साल तीसरी बार गया जेल

Sun, 09 Aug 2026 09:48 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Updated Sun, 09 Aug 2026 09:48 PM IST
विज्ञापन
Cunning smuggler arrested with smack; jailed for the third
कोतवाली पुलिस ने डाकपत्थर की विशाल कॉलोनी निवासी एक शातिर तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 11.86 ग्राम स्मैक बरामद हुई है। एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी राजीव रौथाण ने बताया कि शनिवार देर शाम पुलिस टीम टोंस कॉलोनी क्षेत्र में गश्त पर थी। सेकेंड क्लब के पीछे एक व्यक्ति पुलिस को देखकर छिपने और भागने का प्रयास करने लगा। संदेह होने पर टीम ने घेराबंदी कर उसे दबोच लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से स्मैक की खेप बरामद हुई। पूछताछ में आरोपी की पहचान आसिफ के रूप में हुई। उसने पुलिस को बताया कि वह खुद भी नशे का आदी है और अपनी लत पूरी करने के लिए एक स्थानीय व्यक्ति से स्मैक खरीदकर आगे बेचता भी है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि आरोपी आदतन अपराधी है और उसके खिलाफ पहले से ही छह मुकदमे दर्ज हैं। इनमें वर्ष 2021 व 2022 में एनडीपीएस एक्ट और 2023 में आर्म्स एक्ट का मुकदमा शामिल है। चालू वर्ष 2026 में एनडीपीएस एक्ट के तहत यह उसकी तीसरी गिरफ्तारी है। पुलिस अब उस सप्लायर की भी तलाश कर रही है, जिससे आरोपी स्मैक खरीदकर लाया था।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed