फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Jewelry shop burgled of goods worth lakhs just one kilometer

Dehradun News: पुलिस चौकी से महज एक किमी दूर सराफा दुकान में 28 लाख की चोरी

Sun, 09 Aug 2026 09:48 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Updated Sun, 09 Aug 2026 09:48 PM IST
विज्ञापन
Jewelry shop burgled of goods worth lakhs just one kilometer
कोतवाली क्षेत्र में बाजार चौकी से महज 1.1 किलोमीटर दूर मुख्य मार्ग स्थित न्यू राणा ज्वेलर्स में चोरों ने बड़ी सेंधमारी कर पुलिस गश्त की पोल खोल दी। शुक्रवार देर रात दुकान के शटर के कुंडे तोड़कर भीतर घुसे दो चोर महज 34 मिनट में 10 किलो चांदी, 25 ग्राम सोने के आभूषण और 14 हजार रुपये की नकदी (कुल कीमत करीब 28 लाख रुपये) समेट ले गए। गनीमत रही कि चोर दुकान के स्ट्रांग रूम तक नहीं पहुंच सके। शनिवार को साप्ताहिक बंदी के चलते वारदात का पता रविवार सुबह चला।
विज्ञापन

रविवार सुबह करीब 10 बजे जब दुकान स्वामी संजीव राणा मौके पर पहुंचे तो शटर के कुंडे और अंदर गेट का शीशा टूटा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले। फुटेज के अनुसार, शुक्रवार रात 2:11 बजे सामने वाले खाली भूखंड से दो लोग आते दिखे। ताला तोड़ने में विफल रहने पर उन्होंने कुंडे तोड़े। भीतर घुसने के बाद एक चोर ने कैमरे की रोशनी देखकर उसका मुंह दूसरी तरफ घुमा दिया, लेकिन अन्य कैमरों में उनकी पूरी करतूत कैद हो गई। दोनों डिस्प्ले काउंटर से जेवरात व नकदी बैग में भरकर रात 2:45 बजे पैदल ही फरार हो गए। फुटेज में एक आरोपी का चेहरा साफ नजर आ रहा है।
विज्ञापन


घटना की भनक लगते ही व्यापार मंडल महामंत्री हरीश अरोड़ा, विधायक मुन्ना सिंह चौहान, पूर्व विधायक कुलदीप कुमार, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष नीरज अग्रवाल, रोशन नेगी और भाजपा मंडल अध्यक्ष शुभम गर्ग सहित कई जनप्रतिनिधि मौके पर पहुंचे। विधायक ने पुलिस को जल्द से जल्द घटना का खुलासा करने के सख्त निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य जुटाए गए हैं। सीसीटीवी कैमरों में दो आरोपी नजर आ रहे हैं। क्षेत्र और चेकपोस्टों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। अज्ञात के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। - राजीव रौथाण, कोतवाली प्रभारी विकासनगर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed