Dehradun Airport: एयर इंडिया एक्सप्रेस ने शुरू की मुंबई व अहमदाबाद के लिए दो अतिरिक्त उड़ानें, जानें शेड्यूल
एयर इंडिया एक्सप्रेस देहरादून से पहले ही दिल्ली और बंगलूरू के लिए उड़ानें संचालित कर रहा है। दो अतिरिक्त उड़ानें शुरू होने से कंपनी की देहरादून एयरपोर्ट पर कुल चार उड़ानें हो गई हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एयर इंडिया एक्सप्रेस ने देहरादून एयरपोर्ट से अहमदाबाद और मुंबई के बीच अपनी दो अतिरिक्त उड़ानें शुरू की हैं। ये दोनों उड़ानें 31 मई तक संचालित की जाएंगी। जिसके बाद दून एयरपोर्ट पर एयर इंडिया एक्सप्रेस की कुल चार उड़ानें हो गई हैं।
एयर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ान अहमदाबाद से सुबह 6:25 बजे उड़ान भरकर सवा आठ बजे देहरादून एयरपोर्ट पहुंचेगी। देहरादून से यात्रियों को लेकर यह उड़ान पौने नौ बजे उड़ान भरकर 10:35 बजे अहमदाबाद पहुंचेगी।
एयर इंडिया एक्सप्रेस की दूसरी उड़ान सुबह 10:25 बजे मुंबई से उड़ान भरकर 12:45 बजे देहरादून एयरपोर्ट पहुंचेगी। देहरादून एयरपोर्ट से यात्रियों को लेकर यह उड़ान 1:15 बजे रवाना होकर 3:35 बजे मुंबई एयरपोर्ट पहुंचेगी।
Uttarakhand: बदरीनाथ और यमुनोत्री में बारिश, केदारनाथ में बर्फबारी के बीच भी जारी दर्शन, कड़ाके की ठंड
यह दोनों अतिरिक्त उड़ानें एक से 31 मई के बीच ही संचालित की जाएंगी। एयर इंडिया एक्सप्रेस देहरादून से पहले ही दिल्ली और बंगलूरू के लिए उड़ानें संचालित कर रहा है। दो अतिरिक्त उड़ानें शुरू होने से कंपनी की देहरादून एयरपोर्ट पर कुल चार उड़ानें हो गई हैं।
एक उड़ान हुई रद्द, दो देरी से पहुंची
एयरपोर्ट पर शाम चार बजे दिल्ली से आने वाली इंडिगो की उड़ान को रद्द कर दिया गया। वहीं, इंडिगो की दोपहर 12:40 बजे आने वाली उड़ान 1:51 बजे एयरपोर्ट पहुंची। इंडिगो अहमदाबाद शाम 3:30 बजे के स्थान पर 4:17 बजे एयरपोर्ट पहुंची। इसके अलावा कुछ अन्य उड़ानें भी थोड़े विलंब से पहुंची।