{"_id":"6a4b93c451d7fad04d0fee5e","slug":"dehradun-crime-family-away-visiting-mussoorie-thieves-ransack-their-home-and-theft-foreign-currency-2026-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun: मसूरी घूमने गया था परिवार, पीछे से चोरों ने घर में किया हाथ साफ; जेवर और विदेशी मुद्रा लेकर हुए फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun: मसूरी घूमने गया था परिवार, पीछे से चोरों ने घर में किया हाथ साफ; जेवर और विदेशी मुद्रा लेकर हुए फरार
Mon, 06 Jul 2026 05:12 PM IST
Alka Tyagi
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
Published by: Alka Tyagi
Updated Mon, 06 Jul 2026 05:12 PM IST
सार
पीड़िता का कहना है कि वह अपने परिवार के साथ घर में ताला लगाकर मसूरी घूमने गई थीं। इस दौरान मकान पूरी तरह बंद था। जब परिवार वापस घर लौटा तो मुख्य दरवाजे का ताला टूटा मिला।
विज्ञापन
घर में चोरी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
थाना नेहरू कॉलोनी क्षेत्र के बद्री विहार में परिवार के मसूरी घूमने जाने का फायदा उठाकर चोरों ने एक सूने मकान को निशाना बना लिया। अज्ञात चोर मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर घर में घुस गए और अलमारी में रखे जेवर, विदेशी मुद्रा तथा अन्य कीमती सामान चोरी कर फरार हो गए। पीड़िता सीता कुकरेती की तहरीर पर नेहरू कॉलोनी पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस को दी गई तहरीर के अनुसार, सीता कुकरेती पत्नी मूर्तिराम कुकरेती बद्री विहार लेन नंबर-1, भंडारी चौक के निकट रहती हैं। उन्होंने बताया कि 28 जून 2026 को वह अपने परिवार के साथ घर में ताला लगाकर मसूरी घूमने गई थीं। इस दौरान मकान पूरी तरह बंद था।
विज्ञापन
चार जुलाई की सुबह करीब 11 बजे जब परिवार वापस घर लौटा तो मुख्य दरवाजे का ताला टूटा मिला। घर के अंदर जाने पर सभी कमरों का सामान बिखरा पड़ा था और अलमारी का सामान भी अस्त-व्यस्त था। जांच करने पर पता चला कि अलमारी में रखे सोने-चांदी के जेवर, विदेशी करेंसी और अन्य कीमती सामान गायब था।
विज्ञापन
Dehradun: दोस्त पर धारदार हथियार से हमला करने वाला युवक गिरफ्तार; घर जाने की जिद पर हुआ था दोनों में विवाद
पीड़िता ने आशंका जताई कि अज्ञात चोर बंद मकान का ताला तोड़कर अंदर घुसे और चोरी की वारदात को अंजाम दिया। उन्होंने पुलिस से चोरी गए सामान की सूची अलग से उपलब्ध कराने की बात भी कही है।
तहरीर के आधार पर नेहरू कॉलोनी पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और क्षेत्र में संदिग्ध लोगों की गतिविधियों की भी जांच की जा रही है। साथ ही चोरी गए सामान और आरोपियों का सुराग जुटाने के लिए पुलिस टीम को लगाया गया है।
पुलिस ने लोगों से अपील की है कि यदि वे लंबे समय के लिए घर से बाहर जा रहे हों तो पड़ोसियों या परिचितों को इसकी जानकारी दें और घर की सुरक्षा के लिए पर्याप्त इंतजाम करें। साथ ही आसपास किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि चोरी जैसी घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके।