पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Mussoorie News Girl visiting from Delhi created ruckus while intoxicated and behaved rudely with police

Mussoorie: दिल्ली से घूमने आई युवती ने शराब के नशे में किया हंगामा, पुलिसकर्मियों के साथ किया अभद्र व्यवहार

Mon, 06 Jul 2026 06:42 PM IST
Alka Tyagi संवाद न्यूज एजेंसी, मसूरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मसूरी Published by: Alka Tyagi Updated Mon, 06 Jul 2026 06:42 PM IST
सार

पुलिस को सूचना मिली कि एक युवती ने अत्यधिक शराब का सेवन कर लिया है और नशे की हालत में गाली-गलौज व झगड़ा कर रही है। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने मामला शांत कराया।

विज्ञापन
Mussoorie News Girl visiting from Delhi created ruckus while intoxicated and behaved rudely with police
पुलिस - फोटो : प्रतीकात्मक

विस्तार

मसूरी में दिल्ली से घूमने आए चार पर्यटकों के बीच हुए विवाद की सूचना पर पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा। शराब के अधिक सेवन के कारण एक युवती अपने साथियों से झगड़ने लगी। मामला बढ़ने पर उसके साथियों ने डायल-112 पर पुलिस सहायता मांगी। इस दौरान युवती ने पुलिसकर्मियों के साथ भी अभद्र व्यवहार किया। 

विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि पांच जुलाई को सुबह करीब 3:17 बजे डायल-112 कंट्रोल रूम पर एक महिला ने सूचना दी कि वह अपने तीन साथियों के साथ दिल्ली से मसूरी घूमने आई है। उनके साथ मौजूद एक युवती ने अत्यधिक शराब का सेवन कर लिया है और नशे की हालत में गाली-गलौज व झगड़ा कर रही है। साथियों के नियंत्रण में नहीं आने पर पुलिस सहायता की मांग की गई।
विज्ञापन


मसूरी में अवैध कब्जों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: बस स्टैंड के पास एमडीडीए ने 77 आवासों को किया सील, पुलिस बल रहा तैनात
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना मिलते ही कोतवाली मसूरी ने चौकी लाइब्रेरी क्षेत्र में तैनात चीता पुलिस कर्मियों को मौके पर भेजा। पुलिस ने कॉलर से संपर्क किया तो पता चला कि दो युवक और दो युवतियां लाइब्रेरी चौक के पास मौजूद हैं। इनमें से एक युवती अत्यधिक नशे की हालत में अपने साथियों से अभद्र व्यवहार कर रही थी।

पुलिस सभी चारों पर्यटकों को चौकी लाइब्रेरी लेकर पहुंची, जहां युवती को समझाने का प्रयास किया गया। इस दौरान वह नशे के कारण अन्य पर्यटकों, पुलिसकर्मियों तथा अपने साथियों पर अनर्गल आरोप लगाने लगी।

प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि देर रात का समय और महिला से जुड़ा मामला होने के कारण पुलिस ने सभी को चौकी में बैठाकर युवती की काउंसलिंग की। कुछ समय बाद जब उसका नशा कम हुआ तो चारों पर्यटकों ने अपने व्यवहार पर खेद व्यक्त किया। इसके बाद पुलिस ने उन्हें समझाइश देकर रवाना कर दिया।

उन्होंने बताया कि इस मामले में किसी भी पक्ष की ओर से कोई लिखित शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। हालांकि, पूरे घटनाक्रम से जुड़े अन्य तथ्यों की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed