{"_id":"6a4b8aaa9816822dea09d808","slug":"dehradun-youth-arrested-for-attacking-friend-with-weapon-dispute-arose-over-insistence-on-going-home-2026-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun: दोस्त पर धारदार हथियार से हमला करने वाला युवक गिरफ्तार; घर जाने की जिद पर हुआ था दोनों में विवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun: दोस्त पर धारदार हथियार से हमला करने वाला युवक गिरफ्तार; घर जाने की जिद पर हुआ था दोनों में विवाद
Mon, 06 Jul 2026 04:34 PM IST
Alka Tyagi
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
Published by: Alka Tyagi
Updated Mon, 06 Jul 2026 04:34 PM IST
सार
दोनों युवकों के बीच मामूली कहासुनी के बाद विवाद बढ़ गया, जिसके बाद आरोपी ने धारदार हथियार से हमला कर वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन
आरोपी दोस्त गिरफ्तार
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रेमनगर क्षेत्र में देहरादून घूमने आए एक युवक पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को घटना के 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर वारदात में प्रयुक्त धारदार हथियार भी बरामद कर लिया है। आरोपी घायल युवक का दोस्त ही है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, पांच जुलाई को रजत मलिक ने कोतवाली प्रेमनगर में तहरीर देकर बताया कि उसका भाई कृष्णा अपने दोस्त शिवानंद बालियान के साथ मुजफ्फरनगर से देहरादून घूमने आया था। इसी दौरान प्रेमनगर स्थित दशहरा ग्राउंड में शिवानंद ने कृष्णा पर जान से मारने की नीयत से धारदार हथियार से पेट और जांघ पर हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
तहरीर के आधार पर कोतवाली प्रेमनगर में धारा 109(1) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए विशेष पुलिस टीम गठित की गई।
विज्ञापन
ऑनलाइन बाल यौन शोषण पर STF की बड़ी कार्रवाई: 52 मुकदमे दर्ज, परिजनों से गतिविधियों पर नजर रखने की अपील
पुलिस टीम ने मुखबिर तंत्र को सक्रिय करते हुए सोमवार को पौंधा रोड क्षेत्र से आरोपी शिवानंद बालियान उर्फ शिवा (20 वर्ष) निवासी ग्राम सिसौली, जनपद मुजफ्फरनगर को गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त धारदार हथियार भी बरामद कर लिया गया।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों युवकों के बीच घर जाने को लेकर विवाद बढ़ गया, जिसके बाद आरोपी ने धारदार हथियार से हमला कर वारदात को अंजाम दिया। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था, लेकिन पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए उसे 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया।