पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun-Delhi Expressway six boulders posing a threat elevated road three removed read All Updates

Uttarakhand: देहरादून-दिल्ली एक्सप्रेसवे पर बनी एलिवेटेड रोड पर खतरा थीं छह चट्टानें, तीन पर अब भी चल रहा काम

Fri, 03 Jul 2026 11:32 AM IST
Renu Saklani संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Published by: Renu Saklani Updated Fri, 03 Jul 2026 11:32 AM IST
सार

देहरादून-दिल्ली एक्सप्रेसवे की एलिवेटेड रोड के लिए खतरा बनी छह चट्टानों में से तीन को हटाया जा चुका है, जबकि शेष तीन को हटाने का कार्य जारी है। चट्टान हटाने के चलते अगले एक सप्ताह तक इस मार्ग पर यातायात डायवर्ट रहेगा।
 

विज्ञापन
Dehradun-Delhi Expressway six boulders posing a threat elevated road three removed read All Updates
देहरादून-दिल्ली एक्सप्रेसवे: दोपहिया वाहनों के लिए दिया गया रास्ता। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

देहरादून-दिल्ली एक्सप्रेसवे पर बनी एलिवेटेड रोड के लिए खतरा बनी छह चट्टानों में से तीन हटा दी गई हैं। एनएचएआई अभी तीन चट्टानें हटाने पर काम कर रहा है। चट्टाने हटाने के लिए एलिवेटेड रोड एक सप्ताह तक के लिए रूट डायवर्ट किया गया है। हालांकि एनएचएआई ने दोपहिया वाहन चालकों को राहत देते हुए उनके आवगमन को सुचारु रखा है।

विज्ञापन

दरअसल, एक्सप्रेसवे पर बनी एलिवेटेड रोड पर एनएचएआई इस समय खतरे को देखते हुए चट्टान हटाने का काम कर रहा है। इस एक्सप्रेसवे पर पहाड़ काटकर एलिवेटेड रोड बनाई गई है। ऐसे में चट्टान से पत्थर नीचे गिरने की आशंका को देखते हुए एनएचएआई इसे हटाने का काम कर रहा है।

विज्ञापन


पिछले काफी समय से चल रहे काम के बाद एनएचएआई ने तीन चट्टानें हटा दी हैं लेकिन अब भी तीनों का खतरा बना हुआ है। एनएचएआई ने अब इन बची हुई तीन चट्टानों को भी हटाने का काम शुरू कर दिया है। ऐसे में अभी एलिवेटेड रोड पर रूट डायवर्ट के समय को भी आगे बढ़ा दिया गया है। एनएचएआई के अधिकारियों के मुताबिक एक सप्ताह में तीनों चट्टानों को हटाने का मुख्य काम खत्म कर लिया जाएगा। इसके बाद मार्ग को भी पूरी तरह खोल दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

Dehradun-Delhi Expressway six boulders posing a threat elevated road three removed read All Updates
देहरादून-दिल्ली एक्सप्रेसवे - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

मानसून से पहले होना था काम

एक्सप्रेसवे पर एनएचएआई एक महीने से ज्यादा से चट्टान हटाने का काम कर रहा है। एनएचएआई का दावा था कि मानसून से पहले (आठ जून तक) यह काम कर लिया जाएगा, ताकि बारिश में चट्टान से कोई खतरा पैदा न हो लेकिन एक महीने से ज्यादा समय बीतने के बाद भी काम पूरा नहीं हुआ। अब मानसून भी शुरू हो चुका है और बारिश में काम करने में दिक्कत आएगी।


ये भी पढे़ं...Uttarakhand News: अल्पसंख्यक शिक्षण संस्थानों की मान्यता के लिए शुल्क तय, पाठ्यक्रम भी कर लिया गया तैयार
 

एलिवेटेड रोड पर छह चट्टानों को हटाया जाना था। तीन चट्टानें हटाई गई हैं, अभी तीन को हटाने का काम चल रहा है। एक सप्ताह तक और रूट डायवर्ट रखा जाएगा। कई जगह दोपहिया वाहनों के लिए आवागमन शुरू करा दिया गया है। -सौरभ सिंह, परियोजना निदेशक, एनएचएआई

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed