Dehradun: दोस्त ने अपने कार्यालय में बहाने से बुलाया, फिर साथियों से पिटवाया, आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज
देहरादून में एक व्यक्ति को उसके दोस्त ने बहाने से कार्यालय बुलाकर युवकों से पिटवा दिया। पीड़ित की शिकायत पर कैंट थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रॉकवैली अपार्टमेंट में रहने वाले असीम खान को उनके दोस्त ने अपने कार्यालय में बुलाया और अपने साथियों से उसे पिटवा दिया। हमले में असीम बुरी तरह जख्मी हो गया। कैंट पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
एसएचओ शंकर सिंह बिष्ट ने बताया कि 30 जून की शाम 7:26 बजे असीम को उनके दोस्त अयान जमाल ने फोन कर बातचीत के बहाने रमाडा होटल के पीछा नूर निवास स्थित अपने ऑफिस बुलाया। जैसे ही असीम वहां पहुंचा अचानक युवक आ गए। इसमें एक का नाम सैफ है। आरोपियों ने दरवाजा अंदर से बंद कर लिया और असीम के दोनों मोबाइल अपने कब्जे में ले लिए। जेब में रखे 13.50 हजार रुपये भी छीन लिए।
ये भी पढे़ं...BJP नेता विनोद हत्याकांड: मुख्य आरोपी अमन समेत तीन और गिरफ्तार, पुलिस ने यमुनानगर हाईवे के होटल से दबोचा
इसके बाद युवकों ने असीम खान के साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि आरोपियों ने मारपीट कर आरोपियों ने वीडियो भी बनाया जिसे उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपलोड करने की धमकी दी। किसी तरह असीम खान वहां से जान बचाकर भागे और पुलिस को शिकायत की। मेडिकल के आधार पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।