{"_id":"6acc669bf67703b1aa09657b","slug":"dehradun-fire-blaze-breaks-out-at-furniture-shop-in-devki-complex-fire-brigade-teams-rush-to-moti-bazaar-2026-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"देहरादून: मोती बाजार के कांपलेक्स में फर्नीचर की दुकान में लगी आग, छह दमकल वाहनों ने ढाई घंटे में पाया काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देहरादून: मोती बाजार के कांपलेक्स में फर्नीचर की दुकान में लगी आग, छह दमकल वाहनों ने ढाई घंटे में पाया काबू
Mon, 12 Oct 2026 03:30 PM IST
Renu Saklani
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
Published by: Renu Saklani
Updated Mon, 12 Oct 2026 03:30 PM IST
सार
देहरादून के व्यस्त मोती बाजार में फर्नीचर की दुकान में आग लग गई। दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचकर उसे बुझाने में जुटी हैं।
विज्ञापन
मोती बाजार स्थित देवकी कॉम्प्लेक्स में लगी आग
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
देहरादून के मोती बाजार स्थित देवकी कॉम्प्लेक्स में सोमवार को फर्नीचर की दुकान में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं। आग बुझाने के लिए दमकल के कुल छह वाहन लगाए गए। करीब ढाई घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया।
विज्ञापन
ये भी पढे़ं...उत्तराखंड राजनीति: दो बार के विधायक खजान दास के सामने अपनों की चुनौती, इस बार पार्टी के ही कई नेता उम्मीदवार
विज्ञापन
आग लगने से कॉम्प्लेक्स में आसपास की दुकानों को भी खतरा पैदा हो गया था। दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का अभियान चलाया। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। आग से हुए नुकसान का आकलन भी किया जाना बाकी है।
विज्ञापन