फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand elections 2027 congress sees multiple aspirants for rajpur road seat as new faces join the race

देहरादून: राजपुर रोड सीट, कांग्रेस में टिकट की होड़, पूर्व विधायक की सक्रियता के बीच नए चेहरे भी दावेदार

Mon, 12 Oct 2026 02:46 PM IST
Renu Saklani अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: Renu Saklani Updated Mon, 12 Oct 2026 02:46 PM IST
सार

उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर राजपुर रोड सीट पर कांग्रेस के भीतर भी राजनीतिक हलचल तेज होने लगी है। पूर्व विधायक राजकुमार जहां चौथी बार चुनाव मैदान में उतरने की तैयारी में सक्रिय हैं, वहीं पार्टी के नए चेहरे भी अपनी दावेदारी मजबूत करने के लिए सियासी जमीन तैयार कर रहे हैं।

विज्ञापन
Uttarakhand elections 2027 congress sees multiple aspirants for rajpur road seat as new faces join the race
congress flag - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजपुर रोड विधानसभा सीट से पुराना सियासी इतिहास दोहराने के लिए कांग्रेस में नए चेहरे चुनावी ताल ठोकने के लिए जमीन तैयार करने में जुट हैं। हालांकि इस सीट पर पूर्व विधायक राजकुमार चौथी बार चुनाव मैदान में उतरने के लिए सक्रिय हैं।

विज्ञापन

राज्य गठन के बाद 2002 में हुए विधानसभा चुनाव में इस सीट से हीरा सिंह बिष्ट ने कांग्रेस टिकट पर जीत हासिल की थी। लेकिन 2007 के चुनाव में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। 2012 में पहली बार राजकुमार ने कांग्रेस टिकट पर चुनाव लड़ा और जीत हासिल की। 2017 व 2022 के चुनाव में कांग्रेस ने उन्हें लगातार टिकट देकर दांव लगाया। लेकिन कांग्रेस को दोनों ही चुनाव में भाजपा से कैबिनेट मंत्री खजान दास ने शिकस्त दी।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें...डिजिटल अरेस्ट: आतंकी हमले की जांच में फंसाने और बच्चों की सुरक्षा का डर दिखाकर दून में दंपती से 45.85 लाख ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन

2027 के लिए कांग्रेस से पूर्व विधायक राजकुमार सहित कई नए चेहरों की दावेदारी सामने आ रही है। इसमें कांग्रेस अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के अध्यक्ष मदन लाल, प्रदेश सचिव संजय कुमार कनौजिया, सुनीता कश्यप, मोहन काला, देवेंद्र सिंह सहित अन्य कई चेहरे दावेदारी के लिए सक्रिय हैं। दावेदारों की ओर से विधानसभा क्षेत्र में जनसंपर्क कर अपने पक्ष में माहौल बनाने का प्रयास कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed