फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Indian coast guard and HMI team scales 7,045 metre mount mukut east sets historic mountaineering record

देहरादून: माउंट मुकुट ईस्ट फतह कर लौटा तटरक्षक बल-एचएमआई दल, 7,045 मी. ऊंची चोटी पर फहराया ध्वज

Mon, 12 Oct 2026 02:21 PM IST
Renu Saklani अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: Renu Saklani Updated Mon, 12 Oct 2026 02:21 PM IST
सार

 भारतीय तटरक्षक बल और हिमालयन माउंटेनियरिंग इंस्टीट्यूट का संयुक्त दल माउंट मुकुट ईस्ट से लौट आया है। दल ने 7,045 मीटर ऊंचे माउंट मुकुट ईस्ट का सफल आरोहण किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अभियान दल का स्वागत करते हुए सदस्यों को बधाई दी।

विज्ञापन
Indian coast guard and HMI team scales 7,045 metre mount mukut east sets historic mountaineering record
सीएम धामी ने अभियान से लौटे दल का किया फ्लैग इन - फोटो : सूचना

विस्तार

भारतीय तटरक्षक बल और हिमालयन माउंटेनियरिंग इंस्टीट्यूट (एचएमआई), दार्जिलिंग के संयुक्त पर्वतारोहण दल ने 7,045 मीटर ऊंचे माउंट मुकुट ईस्ट का सफल आरोहण किया है। सोमवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास में अभियान से लौटे दल का फ्लैग-इन किया। इस अभियान को भारतीय तटरक्षक बल के इतिहास में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया गया है।

विज्ञापन


दावा है कि बल ने पहली बार सात हजार मीटर से अधिक ऊंचाई वाली किसी पर्वत चोटी का सफल आरोहण किया है। अभियान का नेतृत्व एचएमआई, दार्जिलिंग के प्राचार्य कर्नल रजनीश जोशी ने किया। यह अभियान 15 सितंबर से 9 अक्तूबर 2026 तक चला। उत्तराखंड राज्य स्थापना के 25 गौरवशाली वर्षों को समर्पित इस अभियान के दौरान माउंट मुकुट ईस्ट की चोटी पर 2,500 वर्ग फुट का विशाल उत्तराखंड ध्वज फहराया गया।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अभियान दल के सभी सदस्यों को इस उपलब्धि पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि हिमालय की कठिन परिस्थितियों में किसी ऊंची चोटी पर पहुंचना पर्वतारोहियों के साहस, अनुशासन, मेहनत और टीम भावना को दर्शाता है। यह उपलब्धि भारतीय तटरक्षक बल के साथ पूरे देश के लिए गर्व की बात है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएम धामी उत्तराखंड की पहचान हिमालय, साहस और पर्वतारोहण से जुड़ी है। राज्य स्थापना के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर इस अभियान को समर्पित करना खास महत्व रखता है। उन्होंने यह भी कहा कि उत्तराखंड में साहसिक पर्यटन और पर्वतारोहण की काफी संभावनाएं हैं। राज्य सरकार युवाओं को पर्वतारोहण और दूसरे साहसिक खेलों से जोड़ने के लिए प्रयास कर रही है।

ये भी पढे़ं...डिजिटल अरेस्ट: आतंकी हमले की जांच में फंसाने और बच्चों की सुरक्षा का डर दिखाकर दून में दंपती से 45.85 लाख ठगे


एवरेस्ट अभियान की तैयारी का हिस्सा
एचएमआई के प्राचार्य और अभियान के नेतृत्वकर्ता कर्नल रजनीश जोशी ने बताया कि भारतीय तटरक्षक बल वर्ष 2027 में अपनी स्थापना के 50 वर्ष पूरे करेगा। स्वर्ण जयंती के अवसर पर प्रस्तावित माउंट एवरेस्ट अभियान की तैयारी के तहत माउंट मुकुट ईस्ट का आरोहण किया गया। पर्वतारोहियों के चयन और प्रशिक्षण की जिम्मेदारी एचएमआई, दार्जिलिंग को दी गई है।

उन्होंने बताया कि इससे पहले दल सिक्किम हिमालय में माउंट बीसी रॉय और माउंट थिंचेनखांग का भी सफल आरोहण कर चुका है। इन अभियानों से पर्वतारोहियों को ऊंचाई वाले क्षेत्रों में रहने की परिस्थितियों के अनुकूल बनने, तकनीकी कौशल विकसित करने और टीम के साथ समन्वय से काम करने का अनुभव मिला है। यह अनुभव प्रस्तावित एवरेस्ट अभियान की तैयारी में उपयोगी होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed