सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun News young man injured in fight died during treatment case of culpable homicide was registered

Dehradun: मारपीट में जख्मी हुए युवक की इलाज के दौरान मौत, गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज, तीन गिरफ्तार

माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: Alka Tyagi Updated Tue, 10 Mar 2026 12:36 PM IST
विज्ञापन
सार

अतुल नाम का युवक पड़ोस में रहने वाली महिला से रात के समय मिलने गया था। महिला से उसकी पुरानी दोस्ती थी। रात के समय जब वह महिला के घर में था तो महिला के पति समेत अन्य लोगों ने उसे देख लिया। महिला के घर वालों ने उसे पकड़कर मारपीट शुरू कर दी।

Dehradun News young man injured in fight died during treatment case of culpable homicide was registered
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

बसंत विहार थानाक्षेत्र के गांधी ग्राम स्थित नई बस्ती इलाके में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में एक युवक की जान चली गई। घटना पांच मार्च की रात की है। इलाज के दौरान रविवार को युवक की मौत हो गई। पुलिस ने सोमवार को इस मामले में गैर इरादतन हत्या की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है। घटना में शामिल तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

Trending Videos


एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल के मुताबिक घटना तब हुई जब अतुल नाम का युवक पड़ोस में रहने वाली महिला से रात के समय मिलने गया था। महिला से उसकी पुरानी दोस्ती थी। रात के समय जब वह महिला के घर में था तो महिला के पति समेत अन्य लोगों ने उसे देख लिया। महिला के घर वालों ने उसे पकड़कर मारपीट शुरू कर दी। शोर सुनकर पड़ोस में रहने वाला गिरेंद्र भी मौके पर पहुंच गया। उसने भी अतुल को पीटना शुरू कर दिया। इसके बाद अतुल के घर वाले भी लाठी-डंडे लेकर महिला के घर पर पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


Rudraprayag: महिला और उसके बेटे की हत्या कर भागा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने दिल्ली से पकड़ा

उन्होंने महिला के घर वालों और गिरेंद्र की पिटाई कर दी। इसमें गिरेंद्र को गंभीर चोटें आईं। गिरेंद्र को दून अस्पताल में भर्ती कराया गया था। घटना के अगले ही दिन पुलिस ने इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली थी। रविवार रात गिरेंद्र की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में धारा तरमीम करते हुए गैर इरादतन हत्या की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है। मारपीट करने वालों में अतुल, गुलशन, रोहन, अंकित, रोशन, मीना का नाम सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed