पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun One Year old theft solved Maid jailed after uploading an Instagram reel wearing diamond necklace

एक साल पुरानी चोरी का खुलासा: नौकरानी ने हीरे का हार पहनकर इंस्टाग्राम पर अपलोड की रील, पहुंच गई जेल

Fri, 03 Jul 2026 04:30 PM IST
Alka Tyagi माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: Alka Tyagi Updated Fri, 03 Jul 2026 04:30 PM IST
सार

करीब एक वर्ष पहले उनके घर से हीरे और सोने के कीमती आभूषण गायब हो गए थे। उस समय उन्हें लगा था कि शायद उन्होंने आभूषण कहीं और रख दिए हैं। मामले ने उस समय नया मोड़ लिया जब एक परिचित ने उन्हें बताया कि उनकी पूर्व घरेलू सहायिका विमला ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर हीरे का हार पहनकर रील और फोटो साझा की है।

विज्ञापन
Dehradun One Year old theft solved Maid jailed after uploading an Instagram reel wearing diamond necklace
नौकरानी गिरफ्तार - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

राजधानी में इंस्टाग्राम पर बनाई गई एक रील ने करीब एक साल पुरानी 10 लाख रुपये की ज्वेलरी चोरी का पर्दाफाश कर दिया। राजपुर थाना क्षेत्र के आईटी पार्क स्थित सिक्का किमाया ग्रीन में रहने वाली नितिशा वत्स के घर से चोरी हुए हीरे और सोने के आभूषणों के मामले में पुलिस ने उनकी पूर्व घरेलू सहायिका विमला (34) को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से चोरी किए गए करीब 10 लाख रुपये मूल्य के हीरे और सोने के आभूषण बरामद किए गए हैं।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, नितिशा वत्स ने 1 जुलाई 2026 को राजपुर थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। उन्होंने बताया कि करीब एक वर्ष पहले उनके घर से हीरे और सोने के कीमती आभूषण गायब हो गए थे। उस समय उन्हें लगा था कि शायद उन्होंने आभूषण कहीं और रख दिए हैं या किसी रिश्तेदार को दे दिए होंगे। इसलिए चोरी का संदेह नहीं हुआ।
विज्ञापन


मामले ने उस समय नया मोड़ लिया जब कुछ दिन पहले एक परिचित ने उन्हें बताया कि उनकी पूर्व घरेलू सहायिका विमला ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर हीरे का हार पहनकर रील और फोटो साझा की है। जब नितिशा ने वह रील देखी तो उसमें दिखाई दे रहा हीरे का हार उनका ही निकला। इसके बाद उन्होंने तत्काल पुलिस से शिकायत की।
विज्ञापन
विज्ञापन


वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित राजपुर थाना पुलिस टीम ने जांच शुरू की। मुखबिर की सूचना पर शुक्रवार को जोहड़ी रोड से विमला को गिरफ्तार कर लिया गया। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने चोरी किया गया हीरे का हार, सोने का लॉकेट, दो सोने की अंगूठियां, एक सोने का पेंडल और एक ओप्पो मोबाइल फोन बरामद किया।

Uttarakhand:  देहरादून-दिल्ली एक्सप्रेसवे पर बनी एलिवेटेड रोड पर खतरा थीं छह चट्टानें, तीन पर अब भी चल रहा काम

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह नितिशा वत्स के घर घरेलू सहायिका के रूप में काम करती थी। उसने घर के लॉकर में रखे महंगे आभूषण कई बार देखे थे, जिससे उसके मन में चोरी का लालच आ गया। मौका मिलने पर उसने लॉकर से आभूषण चुरा लिए।

बाद में उसने मालकिन को भरोसे में लेकर यह विश्वास दिलाया कि शायद उन्होंने गहने कहीं और रख दिए हैं। आरोपी ने बताया कि महंगे हीरे के आभूषण होने के कारण वह उन्हें बेच नहीं सकी और लगातार खरीदार तलाश रही थी। इसी दौरान इंस्टाग्राम पर हार पहनकर बनाई गई रील उसके लिए सबसे बड़ा सबूत बन गई और वह पुलिस के हत्थे चढ़ गई।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए बरामद आभूषण जब्त कर लिए हैं। मामले का सफल खुलासा करने वाली पुलिस टीम को एसएसपी देहरादून ने 2,500 रुपये के नगद पुरस्कार से सम्मानित करने की घोषणा की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed