{"_id":"6a479eb5e340413cbe077a35","slug":"relief-for-epfo-account-holders-death-claims-settled-in-one-day-immediate-payment-upon-retirement-2026-07-03","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"EPFO खाताधारकों के लिए राहत की खबर: मृत्यु दावों का एक दिन में होगा निपटारा, रिटायरमेंट पर होगा तत्काल भुगतान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
EPFO खाताधारकों के लिए राहत की खबर: मृत्यु दावों का एक दिन में होगा निपटारा, रिटायरमेंट पर होगा तत्काल भुगतान
Fri, 03 Jul 2026 05:10 PM IST
Alka Tyagi
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
Published by: Alka Tyagi
Updated Fri, 03 Jul 2026 05:10 PM IST
सार
अपर केंद्रीय भविष्य निधि आयुक्त अजय ने कहा कि प्रदेश में सभी दावों का निपटान निर्धारित समय-सीमा के भीतर किया जा रहा है। क्षेत्रीय कार्यालय में स्थापित संवेदना सेल एक महत्वपूर्ण पहल है।
विज्ञापन
अपर केंद्रीय भविष्य निधि आयुक्त अजय के मेहरा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) से जुड़े खाताधारकों के लिए राहत भरी खबर है। अब मृतक कर्मचारियों के आश्रितों के क्लेम का निपटान एक ही दिन में किया जाएगा। इसके साथ ही सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों को भी उनके पीएफ का भुगतान एक दिन के भीतर सुनिश्चित किया जाएगा। इसके अलावा डिजिटल सिस्टम को सुदृढ़ बनाने के लिए सीआईटीईएस को लागू किया जा रहा है।
विज्ञापन
शुक्रवार को अपर केंद्रीय भविष्य निधि आयुक्त अजय ने क्षेत्रीय कार्यालय में प्रेसवार्ता की। उन्होंने बताया कि उत्तराखंड में करीब 9,744 अंशदायी प्रतिष्ठान और 7,74,377 सदस्य हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रदेश में सभी दावों का निपटान निर्धारित समय-सीमा के भीतर किया जा रहा है। क्षेत्रीय कार्यालय में स्थापित संवेदना सेल एक महत्वपूर्ण पहल है। यह सेल मृत्यु दावों के त्वरित, संवेदनशील और त्रुटिरहित निपटान के लिए बनाया गया है।
विज्ञापन
Uttarakhand: देहरादून-दिल्ली एक्सप्रेसवे पर बनी एलिवेटेड रोड पर खतरा थीं छह चट्टानें, तीन पर अब भी चल रहा काम
विज्ञापन
यह ईपीएफ, ईपीएस और ईडीएलआई योजनाओं के तहत आने वाले मामलों को एकल संपर्क बिंदु के रूप में संभालता है, जिससे लाभार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होती। इस व्यवस्था को अब पूरे जोन में लागू करने की तैयारी है।