पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun Crime News Youth attacked with sword and khukri in Dalanwala case registered

Dehradun: डालनवाला में युवक पर तलवार-खुखरी से जानलेवा हमला, तीन नामजद समेत 10-15 लोगों पर मुकदमा

Fri, 03 Jul 2026 05:30 PM IST
Alka Tyagi माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: Alka Tyagi Updated Fri, 03 Jul 2026 05:30 PM IST
सार

पीड़ित प्रतीक कोरी अपने बेटे को चक्कूवाला स्थित उसकी नानी के घर से लेने जा रहा था। आरोप है कि ईसी रोड स्थित आनंद भवन के पास पहले से घात लगाए बैठे संगम चौहान, रोहित त्यागी उर्फ खान, बबुवा और उनके साथ मौजूद 10 से 15 युवकों ने उस पर हमला कर दिया।

विज्ञापन
Dehradun Crime News Youth attacked with sword and khukri in Dalanwala case registered
पुलिस - फोटो : प्रतीकात्मक

विस्तार

देहरादून के डालनवाला में एक युवक पर तलवार, खुखरी, लाठी और बेसबॉल के डंडों से हमला करने का मामला सामने आया है। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हुआ है। वहीं, कोतवाली डालनवाला पुलिस ने रिस्पना नदी ब्लॉक-2 निवासी प्रतीक कोरी की शिकायत पर संगम चौहान, रोहित त्यागी उर्फ खान, बबुवा तथा 10 से 15 अज्ञात युवकों के खिलाफ जानलेवा हमला, लूटपाट और धमकी देने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


तहरीर के अनुसार, घटना 1 जुलाई की रात करीब 9:30 से 10 बजे के बीच की है। पीड़ित प्रतीक कोरी अपने बेटे को चक्कूवाला स्थित उसकी नानी के घर से लेने जा रहा था। आरोप है कि ईसी रोड स्थित आनंद भवन के पास पहले से घात लगाए बैठे संगम चौहान, रोहित त्यागी उर्फ खान, बबुवा और उनके साथ मौजूद 10 से 15 युवकों ने उस पर हमला कर दिया।
विज्ञापन


Uttarakhand: प्रदेश शिक्षा विभाग में तबादलों की तैयारी तेज, कई वरिष्ठ अधिकारियों के पद लंबे समय से खाली
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ित का आरोप है कि हमलावर तलवार, खुखरी, लाठी और बेसबॉल के डंडो से लैस थे तथा जान से मारने की नीयत से उस पर ताबड़तोड़ हमला किया। हमले में उसे कमर, गर्दन, हाथ और आंख के पास गंभीर चोटें आईं। आंख के पास पांच टांके लगे हैं, जबकि शरीर में कई अंदरूनी चोटें भी आई हैं।

घायल को पहले उपचार के लिए कोरोनेशन अस्पताल ले जाया गया, लेकिन हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टरों ने उसे दून अस्पताल रेफर कर दिया। वहां उसका एमआरआई, सीटी स्कैन और एक्स-रे कराया गया। चिकित्सकों ने उसे करीब एक महीने तक आराम करने की सलाह दी है।

तहरीर में पीड़ित ने यह भी आरोप लगाया है कि नामजद आरोपी अवैध वसूली और नशे के कारोबार में संलिप्त हैं और उनके खिलाफ पहले से भी गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। पीड़ित ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई करने और अपनी सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।

कोतवाली डालनवाला पुलिस ने तहरीर के आधार पर नामजद आरोपियों और अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ ही प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed