पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Minister Rekha Arya expressed displeasure with Anganwadi workers as departmental work disrupted due to SIR

Dehradun: एसआईआर के साथ विभागीय काम हो रहा बाधित, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं पर नाराज हुईं मंत्री रेखा आर्या

Fri, 03 Jul 2026 06:16 PM IST
Alka Tyagi अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: Alka Tyagi Updated Fri, 03 Jul 2026 06:16 PM IST
सार

मंत्री ने कहा कि विभाग की अधिकांश योजनाएं केंद्र सरकार से वित्तपोषित हैं और उनकी नियमित ऑनलाइन मॉनिटरिंग होती है। ऐसे में डाटा फीडिंग में लापरवाही से विभाग के भविष्य के बजट पर प्रतिकूल असर पड़ सकता है।

विज्ञापन
Minister Rekha Arya expressed displeasure with Anganwadi workers as departmental work disrupted due to SIR
बैठक में मंत्री रेखा आर्या - फोटो : सूचना विभाग

विस्तार

महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने एसआईआर के कार्य के कारण विभागीय कामकाज प्रभावित होने पर कड़ी नाराजगी जताई है। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि प्रदेश की सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता बीएलओ के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभाने के साथ-साथ प्रतिदिन कम से कम एक घंटा अपने आंगनबाड़ी केंद्र पर विभागीय कार्यों का भी निस्तारण करें, ताकि योजनाओं के संचालन और ऑनलाइन डाटा फीडिंग में कोई बाधा न आए।

विज्ञापन


शुक्रवार को विधानसभा स्थित सभागार में आयोजित विभागीय समीक्षा बैठक में मंत्री ने कहा कि विभाग की अधिकांश योजनाएं केंद्र सरकार से वित्तपोषित हैं और उनकी नियमित ऑनलाइन मॉनिटरिंग होती है। ऐसे में डाटा फीडिंग में लापरवाही से विभाग के भविष्य के बजट पर प्रतिकूल असर पड़ सकता है। उन्होंने विभागीय सचिव को सभी जिलाधिकारियों को इस संबंध में निर्देश जारी करने के लिए कहा।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं की भर्ती प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। 438 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और 2,773 सहायिकाओं के रिक्त पदों पर अगस्त माह के अंत तक नियुक्तियां पूरी कर ली जाएंगी, जिसके बाद प्रदेश में इन दोनों श्रेणियों के सभी पद भर जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंत्री ने आंगनबाड़ी केंद्रों में पंजीकृत बच्चों के आधार कार्ड और अपार आईडी कम संख्या में बनने पर भी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने वर्चुअल माध्यम से जुड़े सभी जिला प्रोबेशन अधिकारियों को निर्देश दिए कि जुलाई के अंत तक सभी बच्चों के आधार कार्ड और अपार आईडी बनाना अनिवार्य रूप से सुनिश्चित करें, अन्यथा संबंधित अधिकारियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed