पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Relief for EPFO account holders Death claims settled in one day immediate payment upon retirement

EPFO खाताधारकों के लिए राहत की खबर: मृत्यु दावों का एक दिन में होगा निपटारा, रिटायरमेंट पर होगा तत्काल भुगतान

Fri, 03 Jul 2026 05:10 PM IST
Alka Tyagi माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: Alka Tyagi Updated Fri, 03 Jul 2026 05:10 PM IST
सार

अपर केंद्रीय भविष्य निधि आयुक्त अजय ने कहा कि प्रदेश में सभी दावों का निपटान निर्धारित समय-सीमा के भीतर किया जा रहा है। क्षेत्रीय कार्यालय में स्थापित संवेदना सेल एक महत्वपूर्ण पहल है।

विज्ञापन
Relief for EPFO account holders Death claims settled in one day immediate payment upon retirement
अपर केंद्रीय भविष्य निधि आयुक्त अजय के मेहरा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) से जुड़े खाताधारकों के लिए राहत भरी खबर है। अब मृतक कर्मचारियों के आश्रितों के क्लेम का निपटान एक ही दिन में किया जाएगा। इसके साथ ही सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों को भी उनके पीएफ का भुगतान एक दिन के भीतर सुनिश्चित किया जाएगा। इसके अलावा डिजिटल सिस्टम को सुदृढ़ बनाने के लिए सीआईटीईएस को लागू किया जा रहा है।

विज्ञापन


शुक्रवार को अपर केंद्रीय भविष्य निधि आयुक्त अजय ने क्षेत्रीय कार्यालय में प्रेसवार्ता की। उन्होंने बताया कि उत्तराखंड में करीब 9,744 अंशदायी प्रतिष्ठान और 7,74,377 सदस्य हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रदेश में सभी दावों का निपटान निर्धारित समय-सीमा के भीतर किया जा रहा है। क्षेत्रीय कार्यालय में स्थापित संवेदना सेल एक महत्वपूर्ण पहल है। यह सेल मृत्यु दावों के त्वरित, संवेदनशील और त्रुटिरहित निपटान के लिए बनाया गया है।
विज्ञापन


Uttarakhand:  देहरादून-दिल्ली एक्सप्रेसवे पर बनी एलिवेटेड रोड पर खतरा थीं छह चट्टानें, तीन पर अब भी चल रहा काम
विज्ञापन
विज्ञापन


यह ईपीएफ, ईपीएस और ईडीएलआई योजनाओं के तहत आने वाले मामलों को एकल संपर्क बिंदु के रूप में संभालता है, जिससे लाभार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होती। इस व्यवस्था को अब पूरे जोन में लागू करने की तैयारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed