सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Demand for action against illegal tree felling and land sales

Dehradun News: अवैध पेड़ कटान और भूमि बिक्री पर कार्रवाई की मांग

Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jun 2026 07:57 PM IST
विज्ञापन
Demand for action against illegal tree felling and land sales
विज्ञापन
विकासनगर। प्रतिष्ठा सेवा समिति ट्रस्ट ने बुधवार को एसडीएम विनोद कुमार को ज्ञापन सौंपा। ट्रस्ट ने क्षेत्र में फलदार पेड़ों के अवैध कटान पर कार्रवाई की मांग की। गोल्डन फॉरेस्ट कंपनी की भूमि की बार-बार बिक्री का मुद्दा भी उठाया गया।

ज्ञापन में ट्रस्ट ने बताया शंकरपुर हकुमतपुर के खसरा नंबर 2270 मि. पर अवैध कटान का मामला सामने आया है। वर्ष 2024 में ट्रस्ट ने यहां 162 फलदार पेड़ों की गिनती की थी। उस समय 30 फलदार पेड़ों के अवैध कटान पर पुलिस प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। इसके बाद वर्ष 2025 में पुनः उक्त भूमि पर 20 पेड़ों का अवैध कटान हुआ। उद्यान विभाग ने इसपर चालान काटा था। वर्तमान में भी इस प्रकरण पर लगातार अवैध कटान की सूचना प्राप्त हो रही है। ट्रस्ट ने तहसील प्रशासन से इसपर उचित कार्रवाई की मांग की है। इस दौरान ट्रस्ट के अध्यक्ष गिरीश चंद्र डालाकोटी, पूर्व एनसीसी कैडेट सुमित कुमार सहित कई साथी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


धर्मावाला में भूमि की कई बार बिक्री
प्रतिष्ठा सेवा समिति ट्रस्ट के अध्यक्ष गिरीश डालाकोटी ने बताया ग्राम धर्मावाला में भी भूमि की अवैध बिक्री का प्रकरण सामने आया है। वर्ष 1996 में मकसूद ने एक भूमि उजाला फिनलीफ प्राइवेट लिमिटेड को बेची थी। इसी जमीन को वर्ष 2014 में तीन अन्य व्यक्तियों को बेच दिया गया। उन तीन व्यक्तियों ने वर्ष 2016 में यह भूमि समीर खान को बेच दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed