फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dev Sanskriti Vishwavidyalaya 46Gyan Diksha ceremony Nitin Gadkari said development is objective of education

देव संस्कृति विश्वविद्यालय: 46वां ज्ञान दीक्षा समारोह; नितिन गडकरी बोले- विकास ही शिक्षा का वास्तविक उद्देश्य

Mon, 27 Jul 2026 08:40 PM IST
Alka Tyagi संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Published by: Alka Tyagi Updated Mon, 27 Jul 2026 08:40 PM IST
सार

ऑनलाइन वीडियो संदेश में नितिन गडकरी ने कहा कि आत्म उन्नति, चरित्र निर्माण और लोकमंगल की भावना का विकास ही शिक्षा का वास्तविक उद्देश्य है।

विज्ञापन
Dev Sanskriti Vishwavidyalaya 46Gyan Diksha ceremony Nitin Gadkari said development is objective of education
केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी - फोटो : X/@nitin_gadkari

विस्तार

देव संस्कृति विश्वविद्यालय (देसंविवि) शांतिकुंज में सोमवार को 46वां ज्ञान दीक्षा संस्कार समारोह हुआ। इसमें सड़क परिवहन व राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी और देसंविवि के प्रतिकुलपति डॉ. चिन्मय पण्ड्या ने विद्यार्थियों को संबोधित किया।

विज्ञापन


ऑनलाइन वीडियो संदेश में नितिन गडकरी ने कहा कि आत्म उन्नति, चरित्र निर्माण और लोकमंगल की भावना का विकास ही शिक्षा का वास्तविक उद्देश्य है। उन्होंने भारतीय ऋषि परंपरा में शिक्षा को श्रेष्ठता के जागरण का मार्ग बताया। नितिन गडकरी ने ज्ञानार्जन के साथ उच्च जीवन-दृष्टि अपनाकर देश को प्रगति के पथ पर आगे ले जाने पर जोर दिया।
विज्ञापन


प्रतिकुलपति डॉ. चिन्मय पण्ड्या ने कहा कि यह समय केवल स्वयं तक सीमित रहने का नहीं, बल्कि ज्योति से ज्वाला बनकर राष्ट्र और समाज के नव निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का है। उन्होंने ज्ञान दीक्षा को सार्थक जीवन के लिए दृढ़ संकल्प की याद दिलाने वाला बताया। डॉ. चिन्मय पण्ड्या ने युवाओं से आंतरिक शक्तियों को पहचानकर सकारात्मक विकास करने का आह्वान किया। देसंविवि के कुलाधिपति डॉ. प्रणव पण्ड्या ने नवप्रवेशी छात्र-छात्राओं को ऑनलाइन माध्यम से ज्ञान दीक्षा प्रदान की।
विज्ञापन
विज्ञापन


Kanwar Yatra: हरिद्वार में 30 जुलाई से 11 अगस्त तक स्कूलों में रहेगी छुट्टी, पहली बार साइबर कमांडो की तैनाती

शांतिकुंज उप डाकघर का स्वर्ण जयंती

समारोह के दौरान शांतिकुंज उप डाकघर के स्वर्ण जयंती पर एक विशेष पिक्टोरियल स्टांप का विमोचन हुआ। यह स्टांप उप डाकघर की स्थापना के 50 वर्ष पूरे होने का प्रतीक है। इसमें युगऋषि पं. श्रीराम शर्मा आचार्य और माता भगवती देवी शर्मा के समाधि स्थल का चित्र अंकित है। भारतीय डाक विभाग की ओर से जारी यह स्टांप शांतिकुंज के आध्यात्मिक, सांस्कृतिक और राष्ट्रीय योगदान का सम्मान है। इस दौरान निदेशक डाक सेवाएं दिनेश कुमार मिस्त्री, शांतिकुंज व्यवस्थापक योगेन्द्र गिरि, कुलसचिव बलदाउ देवांगन और प्रवर अधीक्षक डाकघर सचिन चौबे आदि बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed