फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Son squanders savings on online games Mother recounts ordeal to officials meet to DM

बेटे ने ऑनलाइन गेम में खत्म कर दी पूंजी: मां ने अफसरों को सुनाई करतूत, आर्थिक सहायता के लिए पहुंची DM के पास

Mon, 27 Jul 2026 10:55 PM IST
Alka Tyagi माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: Alka Tyagi Updated Mon, 27 Jul 2026 10:55 PM IST
सार

ऋषिकेश की रहने वाली महिला ने जनता दरबार में बताया कि उसका बेटा लंबे समय से ऑनलाइन गेम खेल रहा है। इसके लिए उसने कभी घर वालों से पैसे लिए तो कई बार दोस्तों से पैसे लेकर इसमें खर्च कर दिए। दोस्तों का उधार चुकाने के लिए भी परिवार वालों ने अपनी जमा पूंजी से ही उन्हें पैसे दिए।

विज्ञापन
Son squanders savings on online games Mother recounts ordeal to officials meet to DM
समाधान दिवस पर डीएम ने सुनीं समस्याएं - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

ऑनलाइन गेम में युवक ने अपने घर की जमा पूंजी खत्म कर दी। घर चलाने में परेशानी हुई तो मां सोमवार को प्रशासन के दरबार में पहुंच गई। उन्होंने समाधान दिवस में आर्थिक सहायता की गुहार लगाई। इस पर जिलाधिकारी ने सभी पहलुओं पर जांच कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। समाधान दिवस में सोमवार को 164 लोग विभिन्न शिकायतों को लेकर पहुंचे थे जिनमें बच्चों की प्रताड़ना से परेशान कुछ बुजुर्ग भी शामिल रहे। कुछ लोगों ने सरकारी जमीनों पर कब्जे की शिकायत की तो कुछ लोगों ने फीस माफी की गुहार भी लगाई।

विज्ञापन


ऋषिकेश की रहने वाली महिला ने जनता दरबार में बताया कि उसका बेटा लंबे समय से ऑनलाइन गेम खेल रहा है। इसके लिए उसने कभी घर वालों से पैसे लिए तो कई बार दोस्तों से पैसे लेकर इसमें खर्च कर दिए। दोस्तों का उधार चुकाने के लिए भी परिवार वालों ने अपनी जमा पूंजी से ही उन्हें पैसे दिए। महिला ने कहा कि इस वक्त घर चलाने के लिए भी पैसे नहीं बचे हैं लिहाजा उसे किसी मद से आर्थिक सहायता दी जाए। इनके अलावा पलटन बाजार की रहने वाली महिला ने बेटी की स्कूल की फीस माफी और एक विधवा महिला ने बेटियों की पढ़ाई के लिए आर्थिक मदद की मांग की। बुजुर्ग ने अपने बेटे पर संपत्ति हड़पने की नीयत से मारपीट और प्रताड़ना का आरोप लगाया।
विज्ञापन


इस पर जिलाधिकारी ने एसडीएम को भरणपोषण अधिनियम के तहत तत्काल वाद दर्ज करने का आदेश दिया। मन्नूगंज की विधवा की शिकायत पर सीओ सिटी को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए गए। इसी तरह सहारनपुर की विनीता भटेजा ने राजपुर रोड स्थित पैतृक संपत्ति पर अवैध कब्जे की शिकायत पर सीओ मसूरी को तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश जिलाधिकारी ने दिए। इस पर जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि जन समस्याओं के निस्तारण में किसी भी स्तर पर देरी या लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी विभागों को पूरी जवाबदेही के साथ कार्रवाई करने के निर्देश जारी किए।

विज्ञापन
विज्ञापन

UK: सीएम की घोषणाओं की विभागीय स्तर हर सप्ताह होगी समीक्षा; विभागों में नामित होंगे नोडल अधिकारी

सरकारी भूमि पर कब्जे पर एसडीएम को जांच के आदेश
सिद्धोवाला में सरकारी भूमि पर कब्जे और बादामवाला में नदी श्रेणी की भूमि पर अवैध अतिक्रमण की शिकायत भी समाधान दिवस पर की गई। इस पर जिलाधिकारी ने एसडीएम विकासनगर को गहन जांच करने के आदेश दिए। सिंगनीवाला में पड़ोसी के विरोध के कारण बिजली कनेक्शन न मिलने और ग्राम मानुवा में बारिश से खतरनाक बने विद्युत पोल की शिफ्टिंग के मामलों पर ऊर्जा निगम को तत्काल कार्रवाई के आदेश दिए गए। धोरन रोड स्थित सेंट्रल पार्क रेजिडेंसी के समीप सुरक्षा पुस्ता न बनाने पर बिल्डर के खिलाफ कार्रवाई और सिंचाई विभाग को सुरक्षात्मक कार्य का प्रस्ताव तैयार करने के आदेश जारी किए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed