फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand BJP to kindle spirit of patriotism through Tiranga campaign foot marches to begin on 14 August

Uttarakhand: तिरंगा अभियान से देशभक्ति की अलख जगाएगी भाजपा; 14 अगस्त से निकालेंगे पदयात्रा, प्रदेश टोली गठित

Mon, 27 Jul 2026 10:18 PM IST
Alka Tyagi अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: Alka Tyagi Updated Mon, 27 Jul 2026 10:18 PM IST
सार

कार्यकर्ता प्रत्येक घर, सभी प्रतिष्ठानों एवं कार्यालयों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए जनजागरण अभियान चलाएंगे। युवाओं एवं विद्यार्थियों में राष्ट्रभक्ति एवं संवैधानिक कर्तव्यों के प्रति जागरूकता, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों एवं राष्ट्र निर्माताओं के योगदान का स्मरण किया जाएगा।

विज्ञापन
Uttarakhand BJP to kindle spirit of patriotism through Tiranga campaign foot marches to begin on 14  August
हर घर तिरंगा अभियान - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

भाजपा, हर घर तिरंगा और तिरंगा यात्रा अभियान से प्रदेश में देशभक्ति की अलख जगाने जा रही है। इसके तहत 14 अगस्त से घर-घर तिरंगा फहराने के साथ पदयात्रा, शहीदों का सम्मान, जनजागरण कार्यक्रमों के माध्यम से समाज के सभी वर्गों को विकसित भारत 2047 के संकल्प से जोड़ा जाएगा। इसके लिए प्रदेश टोली गठित की गई है।

विज्ञापन


प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर शुरू हुआ हर घर तिरंगा अभियान आज एक राष्ट्र भक्ति के जन आंदोलन का स्वरूप ग्रहण कर चुका है। इसने प्रत्येक भारतीय के मन में राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान, गौरव और आत्मीयता की भावना को और सशक्त किया है।
विज्ञापन


प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार ने कहा कि कार्यकर्ता प्रत्येक घर, सभी प्रतिष्ठानों एवं कार्यालयों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए जनजागरण अभियान चलाएंगे। युवाओं एवं विद्यार्थियों में राष्ट्रभक्ति एवं संवैधानिक कर्तव्यों के प्रति जागरूकता, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों एवं राष्ट्र निर्माताओं के योगदान का स्मरण किया जाएगा। प्रत्येक मंडल में 10 से 14 अगस्त तक भव्य तिरंगा यात्रा होगी। प्रत्येक जिले में देश भक्ति के गीत एवं राष्ट्रगान के साथ भव्य तिरंगा यात्रा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


Uttarakhand Weather: पहाड़ से मैदान तक भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, कल चार जिलों में बंद रहेंगे स्कूल


समाज के प्रबुद्धजन, विशिष्टजन, सेवानिवृत्त सैनिक एवं सुरक्षा कर्मी, सेलिब्रिटी, सामाजिक संगठनों, युवा संगठनों एवं महिला संगठनों को आमंत्रित कर कार्यक्रम किए जाएंगे। शहीद स्मारकों, वीर सपूतों एवं महापुरुषों की प्रतिमाओं के आस-पास स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। इसके उपरांत पुष्पांजलि एवं माल्यार्पण किया जाएगा। प्रत्येक मंडल में भारत माता के वीर सपूत सैनिकों व देश की सेवा में अपने प्राणों को न्योछावर करने वाले पुलिस कर्मियों के घरों पर जाकर के उनके परिवारों को सम्मानित किया जाएगा।

सीमावर्ती क्षेत्रों में पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी तथा जनप्रतिनिधि सीमा चौकियों का उचित अनुमति के साथ सैनिकों को सम्मानित करें। प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के निर्देशानुसार सभी विधायक, सांसद, सरकार में मंत्री एवं जनप्रतिनिधि सभी, कार्यकर्ता के सहयोग से कार्यक्रमों में व्यापक जन भागीदारी सुनिश्चित करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed