{"_id":"6a678ef184470787d8007589","slug":"vikasnagar-accident-bike-loses-control-and-plunges-into-tons-river-one-missing-another-rescued-2026-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Vikasnagar: अनियंत्रित होकर टोंस नदी में गिरी बाइक; एक लापता, दूसरे को बचाया, पेट्रोल भरवाकर लौट रहे थे वापस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Vikasnagar: अनियंत्रित होकर टोंस नदी में गिरी बाइक; एक लापता, दूसरे को बचाया, पेट्रोल भरवाकर लौट रहे थे वापस
Mon, 27 Jul 2026 10:35 PM IST
Alka Tyagi
संवाद न्यूज एजेंसी, त्यूणी(देहरादून)
संवाद न्यूज एजेंसी, त्यूणी(देहरादून)
Published by: Alka Tyagi
Updated Mon, 27 Jul 2026 10:35 PM IST
सार
सैंज गांव के नीचे सामने से आ रहे वाहन की तेज रोशनी के कारण चालक ने बाइक सड़क किनारे करने का प्रयास किया, लेकिन संतुलन बिगड़ने से बाइक सीधे टोंस नदी में जा गिरी।
विज्ञापन
त्यूणी में बाइक हादसा
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
तहसील क्षेत्र के सैंज गांव के पास सोमवार रात एक बाइक अनियंत्रित होकर टोंस नदी में गिर गई। बाइक सवार रिशाणु गांव निवासी कुमरेश सिगटा (45) नदी में लापता हो गए। वहीं, बाइक पर सवार दूसरे व्यक्ति को रेस्क्यू कर लिया गया। बाइक सवार मझोग फिलिंग स्टेशन से वाहन में पेट्रोल भरवाकर वापस लौट रहे थे। घटनास्थल के पास बाइक अनियंत्रित हो गई थी। देर रात तक एसडीआरएफ और पुलिस ने संयुक्त रूप से तलाशी अभियान चलाया, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लग सका।
विज्ञापन
थाना प्रभारी कुलदीप शाह ने बताया कि सैंज गांव के नीचे सामने से आ रहे वाहन की तेज रोशनी के कारण चालक ने बाइक सड़क किनारे करने का प्रयास किया, लेकिन संतुलन बिगड़ने से बाइक सीधे टोंस नदी में जा गिरी। हादसे में बाइक और उसके साथ मौजूद दूसरा व्यक्ति जल संस्थान की पाइपलाइन में फंस गए। दूसरे व्यक्ति को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जबकि बाइक चला रहे कुमरेश सिगटा तेज बहाव में लापता हो गए।
विज्ञापन
Uttarakhand Weather: पहाड़ से मैदान तक भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, कल चार जिलों में बंद रहेंगे स्कूल
विज्ञापन
सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और देर रात तक नदी में तलाशी अभियान चलाया। हालांकि, नदी का जलस्तर अधिक होने, तेज बहाव और अंधेरा होने के कारण अभियान में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। देर रात तक लापता व्यक्ति का कोई सुराग नहीं लग सका। थाना प्रभारी ने बताया कि युवक की तलाश के लिए सोमवार सुबह फिर से एसडीआरएफ और पुलिस की टीम संयुक्त रूप से तलाशी अभियान शुरू करेगी।