फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   development proposals get the green light

Dehradun News: विकास के 100 प्रस्तावों को हरी झंडी, बाजार की छत पर बनेगा रेस्टोरेंट-लाइब्रेरी

Sat, 01 Aug 2026 02:26 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Updated Sat, 01 Aug 2026 02:26 AM IST
विज्ञापन
development proposals get the green light
नगर पालिका की बोर्ड बैठक में शुक्रवार को शहर के विकास और जनसुविधाओं से जुड़े करीब 100 प्रस्तावों को सर्वसम्मति से मंजूरी दे दी गई। चेयरमैन धीरज बॉबी नौटियाल की अध्यक्षता में हुई बैठक में पालिका भवन में रिकॉर्ड रूम बनाने, टाउन हॉल व फल-सब्जी मार्केट की मरम्मत, सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट के लिए मशीन खरीद और पार्कों में ओपन जिम के प्रस्ताव पारित किए गए। इनमें पालिका की ओर से 36 और सभासदों की ओर से 64 प्रस्ताव रखे गए थे।
विज्ञापन


बैठक में निर्णय लिया गया कि 28 फीट रोड स्थित पालिका बाजार की छत पर रेस्टोरेंट और ई-लाइब्रेरी बनाई जाएगी। इसके निर्माण के लिए 50 फीसदी धनराशि सरकार से मिलेगी, जबकि शेष राशि लोन या पीपीपी मोड से जुटाई जाएगी। इसके अलावा, पालिका भवन की छत पर 20-25 किलोवाट का सोलर प्लांट लगाया जाएगा। सहारनपुर बस अड्डे से अवैध कब्जे हटाकर नया वेंडिंग जोन और पालिका मार्ग स्थित पुराने आवासीय भवन को ध्वस्त कर पार्किंग बनाने का प्रस्ताव भी पास हुआ। बैठक का संचालन ईओ एम.एस. बिष्ट ने किया। इस दौरान सभासद धर्मेंद्र ठाकुर, सबल सहरावत, अंकित जोशी, भारत कालरा, लवलेश शर्मा, पूजा राणा, सोनिया वर्मा, सुमनलता, गंगा गुरुंग, पूनम तोमर, नामित सदस्य संदीप मोगा, वैभव अग्रवाल, धीरेंद्र सिंह पटवाल और कमलेश कश्यप मौजूद रहे।
विज्ञापन

पशुओं के लिए बनेगा विद्युत शवदाह गृह

बोर्ड ने सती घाट पर निराश्रित और पालतू पशुओं के लिए विद्युत शवदाह गृह बनाने को मंजूरी दी है। इसमें आवारा पशुओं का अंतिम संस्कार निशुल्क, जबकि पालतू पशुओं के लिए मामूली शुल्क तय किया जाएगा। वहीं, बाबूगढ़ और रसूलपुर की सरकारी संपत्तियों को पालिका के अधीन लेने के लिए जिलाधिकारी को पत्र भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक के अन्य महत्वपूर्ण निर्णय

कूड़ा प्रबंधन: स्कूलों और सरकारी कार्यालयों में चार रंग के बड़े कूड़ेदान लगेंगे, जिससे स्रोत स्तर पर ही कूड़े की छंटाई हो।
आय के नए स्रोत: मुख्य मार्गों पर स्वागत द्वार और हाईवे पर अनुमति लेकर एलईडी स्क्रीन लगाई जाएगी, जिससे विज्ञापन आय जुटाई जा सके।

भर्ती में पारदर्शिता: वरिष्ठ सभासद धर्मेंद्र सिंह ने आउटसोर्स कर्मचारियों की भर्ती में स्थानीय युवाओं को प्राथमिकता देने और पूर्ण पारदर्शिता बरतने की मांग उठाई।

पाइपलाइन बिछाने वाली कंपनी ने पालिका के मार्ग, गूल और स्लैब तोड़े हैं। यदि कंपनी ने ब्लास्टिंग से क्षतिग्रस्त हुए निर्माण कार्यों की दोबारा मरम्मत नहीं कराई, तो उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। - धीरज बॉबी नौटियाल, चेयरमैन, नगर पालिका विकासनगर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed