सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Devotees of the Mother Goddess performed Kanya Pujan in temples and homes

Dehradun News: माता के भक्तों ने मंदिरों और घरों में किया कन्या पूजन

Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 27 Mar 2026 06:43 PM IST
विज्ञापन
Devotees of the Mother Goddess performed Kanya Pujan in temples and homes
विज्ञापन
- कन्या पूजन कर लिया बेटियों का आशीर्वाद लिया
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी

विकासनगर/ हरबर्टपुर/सेलाकुई/कालसी। शक्ति संचय के पर्व नवरात्र के नौवें दिन शुक्रवार को विकासनगर, हरबर्टपुर, सेलाकुई, कालसी स्थित दुर्गा माता मंदिरों और घरों में श्रद्धालुओं ने माता का पूजन कर घर में सुख-समृद्धि की कामना की। श्रद्धालुओं ने घरों में कन्या पूजन कर उन्हें उपहार भेंट किए।
धार्मिक मान्यता है नवरात्र में मां भगवती का नित्य पूजन करने से मनोकामना पूरी होती है। दिनकर विहार के काली माता मंदिर, ज्वाल्पा देवी मंदिर, दुर्गा देवी मंदिर और गीता भवन में भक्तों ने मां भगवती की पूजा अर्चना कर आरती की। पंडित सुनील पैन्यूली ने बताया माता सिद्धिदात्री स्वरूप की उपासना से उन्नति मिलती है और लक्ष्मी माता की कृपा बनी रहती है। इस अवसर पर मंदिरों में विशेष पूजा अनुष्ठान किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कालसी स्थित महाकाली मंदिर, दुर्गा मंदिर, हरिपुर स्थित दुर्गा मंदिर में भक्तों की दर्शन पूजन के लिए भीड़ लगी रही। सेलाकुई क्षेत्र में नवमी पर्व पर कन्या पूजन कर कन्याओं का सम्मान किया। लोगों ने परिवार सहित कन्या पूजन कर बेटियों का आशीर्वाद लिया और उनके प्रति सम्मान व्यक्त किया। हरिपुर, कैनाल रोड, प्रगति विहार, पुरबिया लाइन, बंजारा गली सहित आसपास के क्षेत्रों में लोगों ने कन्या पूजन कार्यक्रम आयोजित किए और कन्याओं को माता का स्वरूप मानकर उनकी पूजा कर और उन्हें भोजन व उपहार देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed