सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dhami Government Four Years Event Several Routes in the Dehradun to be Diverted Tomorrow

धामी सरकार के चार साल बेमिसाल कार्यक्रम: कल राजधानी में बदले रहेंगे कई रूट, ये ट्रैफिक प्लान देखकर बाहर निकलें

संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Published by: Alka Tyagi Updated Sun, 22 Mar 2026 09:33 PM IST
विज्ञापन
सार

कल परेड मैदान में सरकार के चार साल बेमिसाल कार्यक्रम का आयोजन होगा। जिसको लेकर ट्रैफिक डायवर्ट किया गया है।

Dhami Government Four Years Event Several Routes in the Dehradun to be Diverted Tomorrow
देहरादून - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

परेड ग्राउंड में कल सोमवार को उत्तराखंड सरकार के चार साल बेमिसाल कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इसके मद्देनजर यातायात विभाग की ओर से शहर के कई रूटों को बदला गया है। ऐसे में लोगों को रूट प्लान देखकर बाहर निकलना होगा। इसके अलावा पार्किंग और पिकअप प्वाॅइंट भी चिह्नित किए गए हैं।

Trending Videos


यह होगा रूट प्लान
1- मसूरी व राजपुर रोड से आने वाले वाहन मसूरी डायवर्जन से ग्रेट वेल्यू से बहल चौक से सर्वे चौक से होते हुए कॉन्वेन्ट तिराहा पर ड्राॅप कर बन्नु स्कूल पार्किंग में लोग अपने वाहनों को खड़ा कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

2- विकासनगर व चकराता से आने वाले वाहन बल्लूपुर चौक से किशननगर चौक से बिंदाल से घंटाघर से दर्शनलाल चौक से होते हुए लैंसडाउन चौक पर ड्राप कर बन्नु स्कुल पार्किंग में लोग अपने वाहनों को खड़ा कर सकेंगे।
3- रुड़की व आईएसबीटी से आने वाले वाहन आईएसबीटी से कारगी चौक से पुरानी बाईपास चौकी से धर्मपुर से बुद्वा चौक पर ड्राप कर रेसकोर्स पार्किंग में लोग अपने वाहनों को खड़ा कर सकेंगे।
4- रायपुर से आने वाले वाहन चूना भटटा से आईआरडीटी नियर सर्वे चौक पर ड्राप कर ईसी रोड से बन्नु स्कुल पार्किग की ओर जाएंगे।
5- डोईवाला से आने वाले वाहन रिस्पना से धर्मपुर से सीएमआई से बुद्वा चौक और लैंसडाउन चौक पर वन साइड पार्किंग पर लोग अपने वाहनों को खड़ा करेंगे।
6- रायपुर व सहस्त्रधारा रोड से आने वाले वाहन सहस्त्रधारा क्रासिंग से सर्वे चौक से कॉन्वेंट तिराहा पर ड्राप कर रेसकार्स बन्नु स्कुल पार्किंग में लोग अपने वाहनों को खड़ा करेंगे।

Uttarakhand: कैबिनेट विस्तार के बाद अब विभागों का बंटवारा; गृह समेत ये विभाग देखेंगे सीएम, देखें पूरी लिस्ट

विक्रम के लिए यह रहेगा रूट
1- 2 नंबर रूट के सभी विक्रम सहस्त्रधारा क्रासिंग से वापस भेजे जाएंगे
2- 3 नंबर रूट के सभी विक्रम तहसील चौक से दून चौक से एमकेपी चौक की ओर से भेजे जाएंगे
3- 5 नंबर रूट आईएसबीटी व 8 नंबर रूट (कांवली रूट) के सभी विक्रम रेलवे गेट से वापस भेजे जाएंगे
4- प्रेमनगर रूट के समस्त विक्रम प्रभात कट से वापस भेजे जाएंगे।
5- राजपुर रूट के विक्रम ग्लोब चौक से पैसिफिक तिराहे होते हुए बैनी बाजार से वापस राजपुर रोड़ पर भेजे जाएंगे

सिटी बसों के लिए यह रहेगा रूट-
1- आईएसबीटी से राजपुर रोड की ओर जाने वाली सिटी बसें दर्शनलाल चौक से घंटाघर होते हुए राजपुर की ओर जाएंगी
2- रिस्पना की ओर से आने वाली सिटी बसें तहसील चौक से वापस दून चौक से एमकेपी चौक से आराघर की ओर वापस भेजी जाएंगी
3- रायपुर रोड से आने वाली सिटी बसें सहस्त्रधारा क्रांसिग से सहसधारा रोड से आईटी पार्क से राजपुर रोड घंटाघर से भेजी जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed