सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Increase PNG based gas connections: Chief Secretary

पीएनजी आधारित गैस कनेक्शन बढ़ाए : मुख्य सचिव

Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 23 Mar 2026 06:55 PM IST
विज्ञापन
Increase PNG based gas connections: Chief Secretary
विज्ञापन
- व्यावसायिक संस्थानों को प्रेरित किया जाए
Trending Videos

अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून। मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने कहा कि पीएनजी आधारित गैस कनेक्शन की संख्या को बढ़ाया जाए। उन्होंने सोमवार को सचिवालय से जिलाधिकारियों से वीसी के माध्यम से प्रदेश में एलपीजी गैस उपलब्धता की अद्यतन स्थिति को लेकर आयोजित समीक्षा बैठक में उक्त निर्देश दिए।
सीएस बर्द्धन ने कहा कि व्यावसायिक संस्थानों को पीएनजी कनेक्शन के लिए प्रेरित करने की जरूरत है। रसोई गैस के विकल्प के रूप में पिरूल ब्रिकेट को भी बढ़ावा दिया जाए। इससे एलपीजी की कम खपत के साथ ही चीड़ के जंगलों से पिरुल का निस्तारण हो सकेगा। उन्होंने अधिकारियों को एलपीजी स्टेट कॉर्डिनेटर से लगातार संपर्क में रह कर आपूर्ति बढ़ाने की बात भी कही। इसके अलावा एलपीजी घरेलू, व्यवसायिक सिलेंडरों की आवश्यक मांग के अनुरूप भी आपूर्ति समय पर करने को कहा। बैठक में प्रमुख सचिव एल फैनाई, सचिव विनोद कुमार सुमन, आनंद स्वरूप, डीजी यूकॉस्ट प्रो. दुर्गेश पंत आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed