सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   -Proposal sent to headquarters, more than three thousand people will get benefit

Dehradun News: चुक्खूवाला के लोगों को जल संकट से मिलेगी राहत

Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 23 Mar 2026 07:44 PM IST
विज्ञापन
-Proposal sent to headquarters, more than three thousand people will get benefit
विज्ञापन
-मुख्यालय भेजा प्रस्ताव, तीन हजार से ज्यादा आबादी को मिलेगा लाभ
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
देहरादून। चुक्खूवाला में पानी की समस्या और बढ़ती मांग को देखते हुए क्षेत्र के लिए प्रस्ताव तैयार कर मुख्यालय भेजा गया। इसमें लाइन बदलने का भी प्रस्ताव शामिल है।
चुक्खूवाला क्षेत्र में लंबे समय से लोगों को पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा है। अभी कुछ समय पहले चुक्खूवाला में पेयजल लाइन में गड़बड़ी की वजह से लोग सीवर युक्त गंदा पानी पीकर बीमार हो गए थे। ऐसी समस्याओं के निस्तारण के लिए क्षेत्र के लिए लाइनें बदलने का प्रस्ताव तैयार कर मुख्यालय भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जल संस्थान की दक्षिण शाखा की सहायक अभियंता वंधना रानी ने बताया कि चुक्खूवाला क्षेत्र में पानी की लाइनें लगभग 40 साल पुरानी हैं। इस वजह से आए दिन लाइनें क्षतिग्रस्त हो जाती हैं जिससे लोगों को पेयजल संकट होता है। पेयजल लाइन बदलने से चुक्खूवाला क्षेत्र की लगभग तीन हजार से ज्यादा की आबादी को पेयजल संकट से राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed