सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Transport arrangements for Chardham Yatra and Kumbh Mela will be traveler-friendly

Dehradun News: चारधाम यात्रा और कुंभ मेले के लिए यात्री अनुकूल होगी परिवहन व्यवस्था

Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 23 Mar 2026 07:44 PM IST
विज्ञापन
Transport arrangements for Chardham Yatra and Kumbh Mela will be traveler-friendly
विज्ञापन
-परिवहन मंत्री प्रदीप बत्रा ने विधानसभा स्थित कक्ष में ली विभाग की बैठक
Trending Videos

अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून। चारधाम यात्रा और कुंभ मेले के लिए परिवहन व्यवस्था को सुदृढ़ और यात्री अनुकूल बनाया जाएगा। यह कहना है परिवहन मंत्री प्रदीप बत्रा का। उन्होंने यह बात विधानसभा स्थित कक्ष में विभाग की समीक्षा बैठक में कही।
परिवहन मंत्री ने कहा, प्रदेश में चारधाम यात्रा शुरू होने वाली है। जबकि अगले साल कुंभ है। देश और दुनिया से लाखों की संख्या में श्रद्धालु चारधाम यात्रा और कुंभ में आते हैं। यहां आने वाले श्रद्धालुओं का अनुभव सुखद और सुरक्षित होना चाहिए। उन्होंने बसों के बेहतर संचालन और रूट प्लान को लेकर महत्वपूर्ण सुझाव साझा किए। साथ ही, परिवहन निगम की कार्यप्रणाली में आधुनिक तकनीक के समावेश और बसों की स्थिति को बेहतर बनाने पर चर्चा की, ताकि प्रदेश की जनता को एक उत्कृष्ट सेवा मिल सके।बैठक में प्रबंध निदेशक उत्तराखंड परिवहन निगम रीना जोशी, अपर परिवहन आयुक्त संत कुमार सिंह, संयुक्त परिवहन आयुक्त राजीव कुमार मेहरा, उप परिवहन आयुक्त दिनेश चंद्र पटोई, शैलेश तिवारी, सुनील शर्मा, संदीप सैनी, अनीता चमोला, क्रांति सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed