सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Drug den... famous in the area but away from police attention

Dehradun News: नशे का अड्डा... इलाके में मशहूर पर पुलिस की नजर से दूर

Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 17 Mar 2026 02:38 AM IST
विज्ञापन
Drug den... famous in the area but away from police attention
विज्ञापन
रिस्पना किनारे जिस खंडहर में युवती का शव मिला उसे नशेड़ियों ने उसे लंबे समय से अड्डा बनाया हुआ था। ये अड्डा इलाकेभर में मशहूर है पर अब तक पुलिस की नजर से दूर था। अब पुलिस अधिकारियों ने उस पर कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए हैं।
Trending Videos




चूना भट्टा में रिस्पना किनारे तीन कमरों के जिस घर में शिवानी की लाश मिली है उसमें पांच साल पहले बुजुर्ग रहते थे। उनकी पत्नी का पहले ही निधन हो गया था और बेटियों की शादी हो गई थी। स्थानीय लोगों ने बताया कि घर के मालिक का पांच साल पहले निधन हो गया। इसके खाली खंडहर हो चुके घर में नशेड़ियों ने अड्डा बना लिया था। हालांकि उसके बगल के मकान में दो कमरे में मजदूर रहते थे। युवती की लाश मिलने के बाद घटनास्थल पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने उन मजदूरों से लंबी पूछताछ की।
विज्ञापन
विज्ञापन




उन्होंने भी बताया कि लंबे समय से इस खंडहर में नशा करने वाले आते हैं। रिस्पना किनारे एक युवक अपने सुअर खोजते हुए पहुंचा था। उसी ने सबसे पहले वहां लाश पड़ी देखी। इसके बाद पुलिस को सूचना दी।



Iयुवती की मां ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
I

घटनास्थल पर पहुंची मृतका शिवानी की मां ने पुलिस पर सनसनीखेज आरोप लगाए हैं। उन्होंने बताया कि चूना भट्टा इलाके में धड़ल्ले से स्मैक समेत तमाम नशीले पदार्थ बिकते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस की लापरवाही के कारण उनकी बेटी की जान गई है। वह कई बार नशीला पदार्थ बिकने की सूचना पुलिस को दे चुकी हैं। इसके बाद भी नशा बेचने वालों के खिलाफ पुलिस कोई कार्रवाई नहीं करती।

I
I

Iनशे की ओवरडोज से मौत की आशंका
I

शिवानी की तीन साल पहले सावन अरोरा से शादी हुई थी। बताया जा रहा है कि शादी से पहले दोनों नशा करते थे। इसी दौरान दोनों की मुलाकात हुई। अभी भी दोनों नशे के आदी थे। परिजन कई बार युवती को नशा मुक्ति केंद्र भेज चुके थे। इसके बावजूद उसकी नशे की लत नहीं छूटी। पुलिस को शुरुआती जांच में नशे की ओवरडोज से ही मौत की आशंका है। बताया जा रहा है कि उसके पति को भी नशे की लत है। उसका भी एक नशा मुक्ति केंद्र में उपचार चल रहा है। बताया जा रहा है कि हाल ही में युवती नशा मुक्ति केंद्र से आई थी। इसके बाद तीन दिन से घर से लापता थी। परिजनों को कहना है नशे की हालत में वह घर से एक-दो दिन गायब होने के बाद वापस आ जाती थी।

I
I

Iदेहरादून पुलिस नशे के विरुद्ध सख्त कार्रवाई कर रही है। जिले में नशा तस्करों की लगातार गिरफ्तारी हो रही है। किसी भी सूरत में ड्रग्स बेचने वाले बख्शे नहीं जाएंगे। नशे के अड्डों पर भी पुलिस लगातार कार्रवाई करती रही है। आगे भी ये कार्रवाई जारी रहेगी। युवाओं से भी अपील है कि वह नशे से दूर रहें। - प्रमेंद्र सिंह डोबाल, एसएसपीI
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed