फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Education Department: Seven DIETs of accessible areas have been included in inaccessible category Uttarakhand

Uttarakhand News: सुगम क्षेत्र के सात डायट को दुर्गम श्रेणी में किया शामिल, उठे रहे हैं अब ये कई सवाल

Wed, 23 Apr 2025 01:48 PM IST
रेनू सकलानी बिशन सिंह बोरा, अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
बिशन सिंह बोरा, अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Wed, 23 Apr 2025 01:48 PM IST
सार

शिक्षा विभाग में वर्ष 2018 में डायट हरिद्वार, देहरादून, टिहरी, उत्तरकाशी, पौड़ी गढ़वाल, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़, चंपावत, अल्मोड़ा सहित सभी डायटों, राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद व राज्य शैक्षिक प्रबंधन एवं प्रशिक्षण संस्थान देहरादून को सुगम श्रेणी में शामिल किया गया था, लेकिन इनमें से सात डायट डीडीहाट (पिथौरागढ़), बड़कोट (उत्तरकाशी), गौचर (चमोली), चड़ीगांव (पौड़ी), रतूड़ा (रुद्रप्रयाग) और बागेश्वर को दुर्गम श्रेणी में शामिल कर दिया गया है।

विज्ञापन
Education Department: Seven DIETs of accessible areas have been included in inaccessible category Uttarakhand
शिक्षक - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

शिक्षा विभाग के कारनामे भी अजीबोगरीब हैं। प्रदेश के सुगम क्षेत्र के सात जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थानों (डायट) को इस साल से दुर्गम श्रेणी में शामिल कर दिया गया है। वह भी 2022 में किए गए कोटिकरण के आधार पर। जिससे सवाल यह खड़ा हो रहा है कि क्षेत्र में आधारभूत सुविधाएं घट गईं या फिर कुछ चहेतों को लाभ देने के लिए यह सब किया गया है।

विज्ञापन

तबादला एक्ट के तहत प्रदेश में आधारभूत सुविधाओं जैसे सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा, चिकित्सा, रेल एवं हवाई जहाज की सुविधाओं के आधार पर क्षेत्र को सुगम या दुर्गम के रूप में चिन्हित किया जाता है। शिक्षा विभाग में वर्ष 2018 में डायट हरिद्वार, देहरादून, टिहरी, उत्तरकाशी, पौड़ी गढ़वाल, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़, चंपावत, अल्मोड़ा सहित सभी डायटों, राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद व राज्य शैक्षिक प्रबंधन एवं प्रशिक्षण संस्थान देहरादून को सुगम श्रेणी में शामिल किया गया था, लेकिन इनमें से सात डायट डीडीहाट (पिथौरागढ़), बड़कोट (उत्तरकाशी), गौचर (चमोली), चड़ीगांव (पौड़ी), रतूड़ा (रुद्रप्रयाग) और बागेश्वर को दुर्गम श्रेणी में शामिल कर दिया गया है।

विज्ञापन


वे भी 29 अप्रैल 2022 में इन डायटों के किए गए कोटिकरण को शिक्षा महानिदेशालय के 13 जून 2024 के एक आदेश से इस साल से दुर्गम श्रेणी में शामिल किया गया है। इन डायटों का चिन्हिकरण भी विभाग की ओर से किया गया है। जबकि इसका निर्धारण डीएम की अध्यक्षता में गठित कमेटी को करना था।

विज्ञापन
विज्ञापन

...तो यह हुआ खेल

प्रदेश में जिन सात डायट को इस साल से सुगम से दुर्गम श्रेणी में शामिल किया गया। विभागीय सूत्रों के मुताबिक उनमें कार्यरत कुछ शिक्षकों की पूरी सेवा दुर्गम में जोड़ दी गई है, जिससे यह शिक्षक पहाड़ नहीं चढ़ेंगे।

ये भी पढ़ें...Chardham Yatra 2025: बदरी-केदार धाम के लिए मई के ऑनलाइन पंजीकरण स्लॉट फुल, अब आगे के लिए है ये विकल्प

यह मामला मेरे संज्ञान में आया है, मैंने कल इसकी फाइल मंगवाई है, इसके परीक्षण के बाद ही कोई व्यवस्था लागू की जाएगी। - झरना कमठान, शिक्षा महानिदेशक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed