फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Eight lakh rupees swindled from youths under the pretext of sending them to Europe

Dehradun News: युवाओं को यूरोप भेजने झांसा देकर ठगे आठ लाख

Thu, 30 Jul 2026 02:34 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jul 2026 02:34 AM IST
विज्ञापन
Eight lakh rupees swindled from youths under the pretext of sending them to Europe
यूरोप में नौकरी दिलाने का झांसा देकर एक कंस्लटेंसी संचालक से आठ लाख रुपये ठग लिए गए। निर्धारित समय में न किसी को नौकरी मिली और न ही पैसे वापस किए गए। ऐसे में कंस्लटेंसी संचालक की शिकायत पर दुबई और केरल से संचालित तीन कंपनियों और उनके पदाधिकारियों के खिलाफ नेहरू कॉलोनी पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

मामले में नेहरू कॉलोनी थाना पुलिस को त्रिदेव ओवरसीज टैलेंट कंसल्टेंसी प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक सोनम नैथानी ने शिकायत की है। आरोप है कि केरल के रहने वाले जिन्स थॉमस और अशोक नारायण ने उनसे संपर्क किया था। आरोपियों ने चेक रिपब्लिक और स्लोवाकिया में 45 युवाओं को रोजगार दिलाने का दावा किया था। आरोपियों ने खुद को अंतरराष्ट्रीय भर्ती नेटवर्क से जुड़ा बताया। उनके झांसे में आकर नैथानी ने मार्च और अप्रैल में दो किश्तों में आठ लाख रुपये जॉबस्टार्स एचआर सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड के बैंक खाते में ट्रांसफर कर दिए।
विज्ञापन

आरोप है कि तय समय सीमा बीतने के बावजूद न तो किसी अभ्यर्थी को नौकरी मिली और न ही विदेशी नियोक्ताओं से संबंधित कोई वैध दस्तावेज उपलब्ध कराया गए। आरोप है कि रकम लौटाने के बजाय आरोपी एक-दूसरे पर जिम्मेदारी डालते रहे और लगातार टालमटोल करते रहे। इस मामले में पीड़ित की ओर से बैंक रिकॉर्ड, एग्रीमेंट, व्हाट्सएप चैट, ईमेल और अन्य डिजिटल साक्ष्य पुलिस को सौंपे हैं। एसओ मनोज नौटियाल ने बताया कि इन सभी दस्तावेज के आधार पर मामले में जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed