{"_id":"6a7797a94b3fac95c60c59ee","slug":"ex-serviceman-hangs-himself-police-investigating-dehradun-news-c-5-1-drn1089-1037962-2026-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: पूर्व सैनिक ने फांसी लगाकर दी जान, पुलिस जांच में जुटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: पूर्व सैनिक ने फांसी लगाकर दी जान, पुलिस जांच में जुटी
Sun, 09 Aug 2026 02:25 AM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
Updated Sun, 09 Aug 2026 02:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पर्यटन स्थल अटल उद्यान (कंपनी गार्डन) क्षेत्र में शनिवार को पूर्व सैनिक ने अपने किराए के मकान के बाहर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली मसूरी पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों की सहायता से उसे नीचे उतारकर 108 एंबुलेंस के माध्यम से सिविल अस्पताल मसूरी भेजा, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
कोतवाली मसूरी के एसएसआई सतेंद्र भाटी ने बताया कि शनिवार को भारत सिंह रावत ने पुलिस को सूचना दी कि उनके साले नवांग त्सेरिंग (41) पुत्र लोबसांग निवासी कंपनी गार्डन, मसूरी ने अपने किराए के मकान के बाहर फांसी लगा ली है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। मौके पर नवांग त्सेरिंग चबूतरे पर लगे सरिये से फांसी के फंदे पर लटका मिला। एसएसआई सतेंद्र भाटी के अनुसार परिजनों की मदद से उसे नीचे उतारा गया और सिविल अस्पताल मसूरी भेजा गया। पुलिस के अनुसार नवांग त्सेरिंग करीब तीन वर्ष पूर्व तक टूटू आर्मी में कार्यरत था। मृतक के भाई तेनजिंग रेबियल और जीजा भारत सिंह रावत ने पुलिस को बताया कि नवांग त्सेरिंग नशे का आदी था। पूर्व में भी उसने दो बार आत्महत्या का प्रयास किया था। पुलिस सभी पहलुओं से घटना की जांच कर रही है।