सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   FIR Registered in Doon Against the Controversial Urmila Sanawar Uttarakhand news in hindi

Uttarakhand: विवादों में रही उर्मिला सनावर एक बार फिर कानूनी शिकंजे में आईं, दून में प्राथमिकी दर्ज

माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: Renu Saklani Updated Fri, 10 Apr 2026 11:15 AM IST
विज्ञापन
सार

अभिनेत्री उर्मिला सनावर की मुश्किलें और बढ़ गई है। थाना नेहरू कॉलोनी पुलिस ने तहरीर के आधार पर सनावर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।

FIR Registered in Doon Against the Controversial Urmila Sanawar Uttarakhand news in hindi
उर्मिला सनावर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

सोशल मीडिया पोस्ट के कारण विवादों में रहने वाली उर्मिला सनावर एक बार फिर कानूनी शिकंजे में आ गई हैं। इस बार देहरादून के थाना नेहरू कॉलोनी में उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।

Trending Videos

मोथरोवाला चौक निवासी आरती गौड़ ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि सहारनपुर के गोविंद नगर की रहने वाली उर्मिला सनावर ने अपनी फेसबुक और इंस्टा आईडी के जरिए उनके खिलाफ लगातार आपत्तिजनक और भड़काऊ पोस्ट डालीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

अज्ञात लोगों से लगातार कॉल और धमकियां मिलने लगीं
शिकायत के अनुसार, उर्मिला सनावर ने न केवल आरती गौड़ की सामाजिक और राजनीतिक छवि को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की, बल्कि लोगों को उनके खिलाफ उकसाने का भी प्रयास किया। आरती ने तहरीर में यह भी आरोप लगाया गया है कि सनावर ने फेसबुक पर उनका मोबाइल नंबर सार्वजनिक कर दिया, जिसके बाद उन्हें अज्ञात लोगों से लगातार कॉल और धमकियां मिलने लगीं।

आरती ने पुलिस को बताया कि इस पूरे घटनाक्रम से वह मानसिक रूप से काफी परेशान हैं और खुद को असुरक्षित महसूस कर रही हैं। उन्होंने अपनी जान को खतरा बताते हुए आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। थाना नेहरू कॉलोनी पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी मनोज नौटियाल ने बताया कि पुलिस सोशल मीडिया अकाउंट समेत पूरे मामले की जांच कर रही है।


 

उर्मिला से जुड़े विवाद

ऑडियो बम विवाद : उर्मिला सनावर ने दावा किया था कि उनके पास अंकिता भंडारी हत्याकांड से जुड़े महत्वपूर्ण साक्ष्य और ऑडियो क्लिप्स हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर कुछ रिकॉर्डिंग्स वायरल की थीं, जिन्हें ऑडियो बम कहा था। इन क्लिप्स के आधार पर उन्होंने भाजपा के कुछ वरिष्ठ नेताओं और पूर्व विधायकों पर गंभीर आरोप लगाए थे।

ये भी पढे़ं...Uttarakhand: डॉलर की वजह से महंगा हो गया सोलर, आयोग ने इस वित्तीय वर्ष के लिए जारी किया ड्राफ्ट, मांगे सुझाव

पूर्व विधायक सुरेश राठौर के साथ संबंध : उर्मिला का सबसे बड़ा विवाद भाजपा से निष्कासित पूर्व विधायक सुरेश राठौर के साथ रहा है। उर्मिला ने दावा किया था कि वह सुरेश राठौर की पत्नी हैं और उन्होंने काठमांडू में शादी की थी। बाद में, दोनों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि सुरेश राठौर की बेटी ने उर्मिला के खिलाफ ब्लैकमेलिंग और फिरौती का आरोप लगाकर प्राथमिकी दर्ज कराई।

जान का खतरा और लापता होना : जनवरी 2026 की शुरुआत में उर्मिला सनावर ने एक वीडियो जारी कर रोते हुए बताया था कि उन्हें और उनके परिवार को जान का खतरा है। इसके बाद वह करीब नौ दिनों तक लापता रहीं और पुलिस की पकड़ से बाहर रहीं। उत्तराखंड पुलिस ने उनके घर पर नोटिस भी चस्पा किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed