सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   First phase of census: Governor and CM will first conduct self-census at their residences Uttarakhand news

Uttarakhand: जनगणना, सबसे पहले राज्यपाल और सीएम करेंगे अपने आवास की स्वगणना, निदेशालय ने शुरू की तैयारी

अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: Renu Saklani Updated Wed, 08 Apr 2026 08:09 AM IST
विज्ञापन
सार

सबसे पहले राज्यपाल, मुख्यमंत्री अपने आवास की स्वगणना करेंगे। जनगणना के पहले चरण के तहत निदेशालय ने तैयारी शुरू कर दी है। ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से वीआईपी की स्वगणना  होगी।

 

First phase of census: Governor and CM will first conduct self-census at their residences Uttarakhand news
सीएम धामी - फोटो : सोशल मीडिया हैंडल
विज्ञापन

विस्तार

उत्तराखंड में पहले चरण की जनगणना की शुरुआत राज्यपाल, मुख्यमंत्री, मंत्रियों व अफसरों से की जाएगी। जनगणना निदेशालय ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। इसके तहत 10 अप्रैल को जैसे ही प्रदेश में स्वगणना शुरू होगी तो निदेशालय की टीम इन वीआईपी की स्वगणना कराएगी।

Trending Videos

जनगणना के पहले चरण के तहत वैसे तो मकान सूचीकरण व मकान गणना का काम 25 अप्रैल से शुरू होना है, लेकिन इससे ठीक 15 दिन पहले 10 अप्रैल से पोर्टल (https://se.census.gov.in) के माध्यम से प्रदेश में स्वगणना शुरू हो जाएगी। जनगणना निदेशालय से मिली जानकारी के मुताबिक, सबसे पहले राज्यपाल, मुख्यमंत्री, मंत्री, अधिकारियों के घरों की स्वगणना कराने की योजना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रगणक तैयार, 25 अप्रैल से आएंगे आपके घर

जनगणना के पहले चरण के लिए जनगणना निदेशालय ने प्रगणक तैयार कर दिए हैं। 25 अप्रैल से यह प्रगणक आपके घर आएंगे। खास बात ये है कि प्रगणक की अपनी विजिट के दौरान आपके घरों पर मकान नंबर व दूसरी जानकारी अंकित करेंगे। स्वगणना में आपको मकान नंबर आदि की जानकारी नहीं देनी है।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand: कांग्रेस प्रभारी के आने से नरम पड़ेगी गुटबाजी की आंच,पांच दिवसीय दौरा, आज पहुंचेंगी रुद्रपुर

कोई दस्तावेज नहीं केवल सवालों का जवाब देना है

जनगणना के पहले चरण के दौरान आपको कोई दस्तावेज नहीं देना। केवल 33 सवालों का जवाब देना है। यह 33 सवाल आपको पोर्टल पर लॉगिन करने के बाद स्क्रीन पर नजर आएंगे। अगर स्व गणना नहीं करेंगे तो प्रगणक आपसे इन सवालों का जवाब आपके घर आकर मांगेंगे। स्व गणना कर लेंगे तो वह केवल आपके जवाब का वेरिफिकेशन करेंगे, जिससे आपका समय बचेगा।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed