Uttarakhand: राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की दिखाई राह पर चली भाजपा, प्रदेशभर में सांगठनिक कार्यों में तेजी
कुछ दिन पहले नितिन नवीन पहली बार तीन दिवसीय दौरे पर देहरादून पहुंचे थे। उन्होंने विधायकों को नसीहत दी थी कि चुनाव तक वे अपनी विधानसभा में ही रहें और ये सुनिश्चित करें कि पिछले चुनाव में किए सभी वादे धरातल पर आ जाएं। उनके निर्देशों के बाद पहली बार भाजपा ने हर विधानसभा में एक कोर कमेटी बनाई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की दिखाई राह पर भाजपा उत्तराखंड ने तेजी से काम शुरू कर दिया है। प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट और संगठन पदाधिकारियों की अगुवाई में प्रदेशभर में सांगठनिक कार्यों में तेजी देखने को मिल रही है।
राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद हाल ही में पहली बार नितिन नवीन तीन दिवसीय दौरे पर देहरादून पहुंचे थे। उन्होंने पार्टी के आला नेताओं से लेकर बूथ स्तर तक बैठकें कीं थीं। पदाधिकारियों को आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कुछ सांगठनिक गतिविधियों के सूत्र दिए थे।
प्रदेशभर में शक्ति केंद्रों की बैठकें शुरू
विधायकों को नसीहत दी थी कि चुनाव तक वे अपनी विधानसभा में ही रहें और ये सुनिश्चित करें कि पिछले चुनाव में किए सभी वादे धरातल पर आ जाएं। उनके निर्देशों के बाद पहली बार भाजपा ने हर विधानसभा में एक कोर कमेटी बनाई। इसके अलावा प्रदेशभर में शक्ति केंद्रों की बैठकें शुरू कर दी।
शक्ति केंद्र तीन से पांच मतदान केंद्रों का एक समूह है। यह सीधे तौर पर मंडल और बूथ स्तर के बीच समन्वय का कार्य करता है। इसका मुख्य उद्देश्य चुनावी रैलियों और अभियानों के दौरान जमीनी स्तर पर मतदाताओं तक बेहतर पहुंच सुनिश्चित करना है। इसी प्रकार, भाजपा ने राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देशों के तहत बूथ संपर्क अभियान भी तेज कर दिया है।
ये भी पढे़ं...देहरादून में घुसे निहंगों का हंगामा: देर रात तक चलती रही तनातनी, फिर निहंगों को पांवटा साहिब की तरफ भेजा गया
इस अभियान में खुद प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट समेत तमाम प्रदेश स्तर के पदाधिकारी शामिल हो रहे हैं। वहीं, हर जिले में 500 वरिष्ठ नागरिकों से संपर्क का विशेष अभियान भी शुरू कर दिया गया है। भाजपा नेताओं का मानना है कि आने वाले चुनाव में इसका असर लगातार तीसरी जीत के रूप में सामने आएगा।