सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Gandhi jayanti 2020: Bapu arrived Gurukul kangri in 1915 , Got Mahatma title Here

Gandhi Jayanti 2020: 1915 में पहली बार गुरुकुल आए थे बापू, यहीं मिली थी महात्मा की उपाधि

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 02 Oct 2020 01:45 AM IST
विज्ञापन
सार

  • महात्मा गांधी की सहायता को गुरुकुल के ब्रह्मचारियों ने श्रमदान कर अफ्रीका भिजवाए थे 1500 रुपये

Gandhi jayanti 2020: Bapu arrived Gurukul kangri  in 1915 , Got Mahatma title Here
उत्तराखंड में महात्मा गांधी - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को हरिद्वार के गुरुकुल कांगड़ी और इसके संस्थापक स्वामी श्रद्धानंद से गहरा लगाव था। वह पहली बार छह अप्रैल 1915 को गुरुकुल आए और स्वामी श्रद्धानंद से राष्ट्रीय शिक्षा पर चर्चा की। गुरुकुल के ब्रह्मचारियों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की सहायता के लिए श्रमदान कर 1500 रुपये दक्षिणी अफ्रीका भी भिजवाए थे।

Trending Videos


गुरुकुल कांगड़ी के संस्थापक स्वामी श्रद्धानंद ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को पहली बार महात्मा की उपाधि से अलंकृत किया था। 1915 में जब राष्ट्रपिता महात्मा गांधी दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद के खिलाफ आंदोलन कर रहे थे, तब हरिद्वार में आयोजित कुंभ के एक बांध के निर्माण में श्रमदान कर गुरुकुल के ब्रह्मचारियों ने पैसे इकट्ठे किए।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह पैसे स्वामी श्रद्धानंद ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की सहायता के लिए दक्षिण अफ्रीका भिजवाए थे। इससे प्रभावित होकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी पांच अप्रैल 1915 को हरिद्वार आए। छह अप्रैल को नीलधारा स्थित गुरुकुल कांगड़ी पहुंचने पर स्वामी श्रद्धानंद और गुरुकुल कर्मचारियों ने भव्य स्वागत किया था।

1916 में फिर गुरुकुल गाए थे गांधी

इसके बाद महात्मा गांधी और स्वामी श्रद्धानंद का गहरा संबंध बन गया। उसके बाद महात्मा गांधी मार्च 1916 में फिर गुरुकुल में आए और स्वामी श्रद्धानंद से कई राष्ट्रीय मुद्दों पर चर्चा की।

10 साल बाद मार्च 1926 को महात्मा गांधी गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के रजत जयंती समारोह में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे। महात्मा गांधी और गुरुकुल कांगड़ी के संस्थापक स्वामी श्रद्धानंद राष्ट्रीय मुद्दों पर पत्राचार से चर्चा भी की। उनके कई पत्र आज भी गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के संग्रहालय में संरक्षित किए गए हैं। 

गुरुकुल के संस्थापक स्वामी श्रद्धानंद ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को पहली बार महात्मा कहकर संबोधित किया था। इसके बाद मोहन दास कर्मचंद गांधी को विधिवत रूप से महात्मा की उपाधि से अलंकृत भी किया गया। 
- प्रो. रूप किशोर शास्त्री, कुलपति, गुरुकुल कांगड़ी विवि

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed