फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Gherao of the Tehsil office in protest against action taken in land ceiling cases

Dehradun News: सीलिंग भूमि मामलों में कार्रवाई के विरोध में तहसील का घेराव

Fri, 07 Aug 2026 07:21 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 07 Aug 2026 07:21 PM IST
विज्ञापन
Gherao of the Tehsil office in protest against action taken in land ceiling cases
विकासनगर। सीलिंग भूमि (चाय बागान भूमि) के मामलों में आम लोगों के उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए शुक्रवार को जन संघर्ष मोर्चा ने तहसील परिसर में प्रदर्शन किया। मोर्चा अध्यक्ष एवं जीएमवीएन के पूर्व उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने तहसील का घेराव कर जिलाधिकारी के नाम संबोधित ज्ञापन मुख्य प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा।
विज्ञापन

रघुनाथ सिंह नेगी ने कहा कि की एनफील्ड ग्रांट, एटनबाग, अंबाड़ी, रायपुर, जीवनगढ़, कांवली, हरबंसवाला, मोहकमपुर खुर्द, आर्केडिया ग्रांट, नत्थनपुर समेत कई क्षेत्रों में चाय बागान भूमि के नाम पर भवन स्वामियों और काश्तकारों का शोषण किया जा रहा है। उनका दावा है कि सुप्रीम कोर्ट ने 24 अक्तूबर 1996 के आदेश में 10 अक्तूबर 1975 से पूर्व खरीदी गई भूमि को यूपी सीलिंग एक्ट की धारा 6(3) के तहत सीलिंग से मुक्त माना है, जबकि जिला प्रशासन के 2023 के आदेशों के आधार पर ऐसी भूमि की खरीद-फरोख्त और दाखिल-खारिज भी प्रभावित हो रही है। मोर्चा ने आरोप लगाया कि बिना भूमि के अभिलेखों और वास्तविक स्थिति की जांच किए लोगों को परेशान किया जा रहा है। चेतावनी दी गई कि समस्या का शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन तेज किया जाएगा।
विज्ञापन

प्रदर्शन में आकाश पंवार, विजय राम शर्मा, दिलबाग सिंह, मोहम्मद आरिफ, विवेक गुप्ता, मुजीबुर रहमान, राम सिंह तोमर, के.सी चंदेल, मालती देवी, विनोद पड्डा और हाजी असद सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed