फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Joint survey conducted to prevent accidents on Jaunsar-Bawar roads

Dehradun News: जौनसार-बावर की सड़कों पर हादसे रोकने को हुआ संयुक्त सर्वेक्षण

Sun, 09 Aug 2026 12:02 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 09 Aug 2026 12:02 AM IST
विज्ञापन
Joint survey conducted to prevent accidents on Jaunsar-Bawar roads
जौनसार-बावर क्षेत्र में सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए परिवहन और लोक निर्माण विभाग की संयुक्त टीम ने हरिपुर-कोटी-मीनस-त्यूणी मोटर मार्ग समेत विभिन्न सड़कों का तीन दिवसीय विस्तृत सर्वेक्षण किया। शनिवार को अभियान के समापन पर टीम ने दुर्घटना संभावित स्थलों और ब्लैक स्पॉट की पहचान कर वहां जरूरी सुरक्षात्मक उपाय करने की योजना तैयार की।
विज्ञापन

संयुक्त टीम ने हरिपुर-कालसी से त्यूणी वाया मीनस, त्यूणी से खूनीगाड व त्यूणी-कथियान मोटर मार्ग का निरीक्षण किया। सर्वेक्षण के दौरान सड़क की स्थिति, संभावित दुर्घटना स्थलों और ब्लैक स्पॉट को चिह्नित किया। इन स्थानों पर सड़क सुरक्षा बढ़ाने के लिए आवश्यक सुधारात्मक और सुरक्षात्मक कार्य कराने की योजना बनाई। अधिकारियों ने वाहन चालकों से पहाड़ी मार्गों पर विशेष सावधानी बरतने, निर्धारित गति में वाहन चलाने और यातायात नियमों का पालन करने की अपील की। अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने और वाहन के आवश्यक कागजात नहीं होने पर 27 वाहनों के चालान भी किए गए।
विज्ञापन


टीम में सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी अनिल नेगी, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी सुशील निरंजन, लोनिवि साहिया डिवीजन के अधिशासी अभियंता अनुज भारद्वाज, चकराता के अधिशासी अभियंता विजय कुमार मोघा और सहायक अभियंता जेडी कांडपाल शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed