फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Tons River crosses danger mark; five motorable roads closed

Dehradun News: टोंस नदी खतरे के निशान से पार हुई, पांच मोटर मार्ग बंद

Sun, 09 Aug 2026 12:01 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Updated Sun, 09 Aug 2026 12:01 AM IST
विज्ञापन
Tons River crosses danger mark; five motorable roads closed
पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार हो रही बारिश से पछवादून और जौनसार-बावर में जनजीवन अस्त-व्यस्त होने लगा है। अतिवृष्टि के कारण शनिवार को पहाड़ों से मलबा व पत्थर गिरने से क्षेत्र के पांच मोटर मार्ग यातायात के लिए बंद हो गए। वहीं, लगातार बारिश से टोंस नदी उफान पर आ गई है और इसने खतरे के निशान को पार कर लिया है। हालांकि, यमुना नदी का जलस्तर अभी सामान्य बना हुआ है। मार्ग बंद होने से ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मलबा आने से पीएमजीएसवाई कालसी के अधीन आने वाले सिमोग मोटर मार्ग, पजिटिलानी-सुरयो भंजरा मार्ग, मेघाटू-कुल्हा-शेडिया मार्ग, खारसी लिंक-कंदाड़ मार्ग और कथियान-डिरनाड़ मोटर मार्ग पर वाहनों के पहिये पूरी तरह थम गए हैं। पीएमजीएसवाई कालसी के अधिशासी अभियंता रोहित श्रीवास्तव ने बताया कि सभी बंद मोटर मार्गों को खोलने का कार्य युद्धस्तर पर जारी है। देर रात तक रास्तों से मलबा हटाकर यातायात को पूरी तरह सुचारू करा लिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed