{"_id":"6a71bd5d0399ced97d00f4b1","slug":"haridwar-news-acharya-balkrishna-birthday-celebrated-as-herb-day-blood-donation-camp-organized-2026-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar: जड़ी बूटी दिवस के रूप में मनाया गया आचार्य बालकृष्ण का जन्मदिन, रक्तदान शिविर का भी हुआ आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar: जड़ी बूटी दिवस के रूप में मनाया गया आचार्य बालकृष्ण का जन्मदिन, रक्तदान शिविर का भी हुआ आयोजन
Tue, 04 Aug 2026 03:56 PM IST
Alka Tyagi
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
Published by: Alka Tyagi
Updated Tue, 04 Aug 2026 03:56 PM IST
सार
योग गुरु स्वामी रामदेव ने कहा कि आज योग और आयुर्वेद ने विश्व भर में अपना लोहा मनवाया है, आज हम योग आयुर्वेद और सनातन का गौरव हमेशा बढ़ाने की प्रतिबद्धता व्यक्त करते हैं।
विज्ञापन
आचार्य बालकृष्ण का जन्मदिन मनाया
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आयुर्वेदाचार्य और पतंजलि योगपीठ के महामंत्री आचार्य बालकृष्ण का जन्मदिन जड़ी बूटी दिवस के रूप में मनाया गया। हरिद्वार के पतंजलि योगपीठ में आयोजित कार्यक्रम में ब्लड डोनेशन कैंप की शुरुआत की गई। इस दौरान योग गुरु स्वामी रामदेव और पतंजलि योगपीठ के तमाम योगाचार्यों, वैज्ञानिकों और हजारों साधकों ने आचार्य बालकृष्ण को शुभकामनाएं दी।
विज्ञापन
कार्यक्रम में आयुर्वेद के महत्व पर प्रकाशित 40 पुस्तकों का विमोचन भी किया गया। योग गुरु स्वामी रामदेव ने कहा कि आज योग और आयुर्वेद ने विश्व भर में अपना लोहा मनवाया है, आज हम योग आयुर्वेद और सनातन का गौरव हमेशा बढ़ाने की प्रतिबद्धता व्यक्त करते हैं।
विज्ञापन
आचार्य बालकृष्ण ने कहा कि उनके जन्मदिन को पिछले करीब तीन दशकों से जड़ी बूटी दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। पतंजलि योगपीठ से प्रत्यक्ष और परोक्ष रूप से जुड़े लोगों के द्वारा अब तक करोड़ों औषधीय गुणों वाले पौधों का रोपण किया जा चुका है।
विज्ञापन