फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Sewage flowing into the Alaknanda; Ganga Aarti taking place amidst the stench.

Dehradun News: अलकनंदा में बह रहा सीवर, दुर्गंध के बीच हो रही गंगा आरती

Tue, 04 Aug 2026 04:14 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Updated Tue, 04 Aug 2026 04:14 PM IST
विज्ञापन
Sewage flowing into the Alaknanda; Ganga Aarti taking place amidst the stench.
फोटो
विज्ञापन

न्यू कमलेश्वर में दो सप्ताह से टूटा पड़ा है चैंबर
लोगों में विभाग के खिलाफ नाराजगी

संवाद न्यूज एजेंसी

श्रीनगर। नगर निगम क्षेत्र के न्यू कमलेश्वर मोहल्ले में क्षतिग्रस्त सीवर चैंबर से निकल रही गंदगी करीब दो सप्ताह से सीधे अलकनंदा नदी में बह रही है। इससे मोहल्ले में दुर्गंध फैली हुई है। पास में ही गंगा आरती होने के कारण श्रद्धालुओं को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

स्थानीय शिवदत्त नैथानी, गणेश पुरी, दलबीर सिंह और प्रिंस गिरी ने बताया कि चैंबर टूटने के बाद से सीवर लगातार नदी में जा रहा है लेकिन अब तक मरम्मत नहीं की गई। उन्होंने कहा कि एक ओर अलकनंदा की आरती कर स्वच्छता का संदेश दिया जाता है वहीं दूसरी ओर सीवर नदी में बह रहा है। प्रिंस गिरी ने बताया कि गंगा आरती स्थल कुछ ही दूरी पर है। आरती के समय भी आसपास दुर्गंध फैलने से श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों को दिक्कत हो रही है। लोगों ने शीघ्र चैंबर की मरम्मत कर सीवर नदी में जाने से रोकने की मांग की। वहीं जल संस्थान की कनिष्ठ अभियंता रश्मि शाह ने बताया कि नदी का जलस्तर बढ़ा होने के कारण चैंबर तक पहुंचने में परेशानी आ रही है। चैंबर तक जाने का रास्ता नदी की ओर से है। जलस्तर कम होते ही मरम्मत कार्य शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed