पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Haridwar News Police stop MLA Umesh Sharma and bheem army workers during gherao Tehri ruckus

Haridwar: टिहरी जा रहे विधायक उमेश और चंद्रशेखर को पुलिस ने रोका, खींचातानी में सांसद की शर्ट फटी, हंगामा

Sun, 28 Jun 2026 11:51 AM IST
Alka Tyagi संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Published by: Alka Tyagi Updated Sun, 28 Jun 2026 11:51 AM IST
सार

Ketan Murder Case: टिहरी में केतन हत्याकांड के बाद आज चंद्रशेखर आजाद पीड़ित परिवार से मिलने के लिए केतन के गांव जा रहे थे। इस दौरान  पुलिस ने उन्हें रोक दिया।

विज्ञापन
Haridwar News Police stop MLA Umesh Sharma and bheem army workers during gherao Tehri ruckus
हरिद्वार में चंद्रशेखर आजाद को पुलिस ने रोका - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

केतन हत्याकांड मामले में पीड़ित परिवार से मिलने के लिए टिहरी जा रहे नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद और खानपुर विधायक उमेश कुमार को समर्थकों के साथ पुलिस ने शंकराचार्य चौक पर रोक दिया। इस दौरान हुई खींचातानी में सांसद की शर्ट फट गई। उन्होंने पुलिस पर अभद्र व्यवहार का आरोप लगाया। घंटों हंगामे के बाद आईजी गढ़वाल ने फोन पर उन्हें पीड़ित परिवार से जल्द मिलाने और आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया तो वह लौट गए।

विज्ञापन




कर्णप्रयाग झड़प मामला: जमानत मिलने के बाद पांवटा साहिब पहुंचे निहंग सिख, गुरुद्वारे में टेका माथा

विज्ञापन

Haridwar News Police stop MLA Umesh Sharma and bheem army workers during gherao Tehri ruckus

रविवार सुबह करीब 11:15 बजे आजाद समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महक सिंह समर्थकों के साथ टिहरी जाने के लिए हरिद्वार पहुंचे। शंकराचार्य चौक पर पहुंचते ही बैरिकेडिंग कर पुलिस व अर्द्धसैनिक बल के जवानों ने उन्हें रोक दिया। तभी पीछे से नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद और खानपुर विधायक उमेश कुमार भी समर्थकों के साथ पहुंच गए। उन्हें भी कानून-व्यवस्था का हवाला देते हुए आगे जाने से रोक दिया गया। इसके बाद वह गाड़ी से उतरकर समर्थकों के साथ पैदल ही आगे बढ़ गए।

अलकनंदा होटल से पहले पुलिस बल ने घेराबंदी कर उन्हें रोक दिया। इस बीच धक्का-मुक्की और खींचातानी भी हुई, जिसमें सांसद की शर्ट फट गई। इसके बाद दोनों नेता हाईवे किनारे ही बैठ गए।

एसपी सिटी अभय प्रताप सिंह ने पहुंचकर बातचीत की लेकिन वह आगे जाने की जिद पर अड़े रहे। करीब एक घंटे तक गहमा-गहमी चलती रही। इसके बाद आईजी गढ़वाल राजीव स्वरूप ने फोन पर सांसद से बातचीत की। उन्होंने आश्वासन दिया कि मामले में जल्द ही आवश्यक कार्रवाई होगी और पीड़ित परिवार से उनकी मुलाकात कराई जाएगी। इसके बाद वह हरिद्वार से ही वापस लौट गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed