सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Himalayan Buzzard reached Chopta-Tungnath from Kazakhstan Uttarakhand Himalayan region read All Updates

Rudraprayag News: कजाकिस्तान से चोपता-तुंगनाथ पहुंचा हिमालयन बजर्ड, शीतकाल के चार माह करेगा यहां प्रवास

अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Wed, 27 Nov 2024 10:31 AM IST
विज्ञापन
सार

हिमालयन बजर्ड कजाकिस्तान से चोपता-तुंगनाथ पहुंचा है। यह शीतकाल के चार माह यहीं प्रवास करेगा। 

Himalayan Buzzard reached Chopta-Tungnath from Kazakhstan Uttarakhand Himalayan region read All Updates
हिमालयन बजर्ड - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

धीरे-धीरे बढ़ती ठंड के बीच कजाकिस्तान के हिमालयन बजर्ड पक्षी हिमालय की वादियों में चहकने लगे हैं। यह पक्षी अगले चार माह तक मक्कू, चोपता से चंद्रशिला तक उड़ान भरेंगे और अपना वंश भी बढ़ाएंगे।

Trending Videos

अन्य कई पक्षी प्रजातियों के पक्षी भी क्षेत्र में पहुंच रहे हैं। वहीं, हिमालय क्षेत्र से उतरकर कई पक्षी प्रजातियां निचले इलाकों में प्रवास के लिए जाने लगी हैं। जिले में 3,000 फीट से 14,000 फीट की ऊंचाई तक रुद्रप्रयाग, पुनाड़ गदेरा, काकड़ागाड़, मक्कू, मस्तूरा, पलद्वाड़ी, चिरबटियाल, चोपता, तुंगनाथ से चंद्रशिला सहित अन्य स्थानों पर पक्षियों की सैकड़ों प्रजातियां पाई जाती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

यहां रेड हेडेड बुलफिंच, डार्क-ब्रेस्टेड रोजफिंच, पिंक ब्राउड रोज फिंच, स्पॉट फिंच, हिमालयन ग्रीन फिंच, चीर फीजेंट, माउंटेन हॉक इगल, स्टेपी इगल, नट कैकर, यूरीशन जे सहित कई प्रजातियां मौसम के हिसाब से यहां प्रवास करती हैं। पहाड़ों पर ठंड बढ़ने से हिमालय क्षेत्र से कई पक्षी प्रजातियां मैदानों की तरफ निकल जाती हैं।

पक्षी अपना वंश भी बढ़ाएगा
वहीं, मैदान से कई प्रजातियां नेस्टिंग के लिए यहां पहुंच जाती हैं। इन्हीं में कजाकिस्तान का हिमालयन बजर्ड भी है, जो चोपता-तुंगनाथ तक पहुंच चुका है। मार्च तक यह पक्षी तुंगनाथ घाटी के गांवों व आसपास के क्षेत्र में प्रवास करेगा। इस दौरान पक्षी अपना वंश भी बढ़ाएगा।


ये भी पढ़ें...Dehradun Car Accident: हादसे की रात गलत दिशा में दौड़ती दिखी थी एक कार, जांच के आदेश, छह दोस्तों की हुई थी मौत

वहीं, रेड हेडेड बुलफिंच, डार्क-ब्रेस्टेड रोजफिंच सहित अन्य कई पक्षी प्रजातियां ऊपरी क्षेत्रों से निचले इलाकों में पहुंच गए हैं। पक्षी विशेषज्ञ यशपाल सिंह नेगी बताते हैं कि एक सप्ताह से मक्कू से तुंगनाथ तक कजाकिस्तान का पक्षी हिमालयन बजर्ड उड़ान भर रहा है। यह क्षेत्र पक्षियों की नेस्टिंग के लिए अनुकूल है, इसलिए यह पक्षी इस क्षेत्र में नेस्टिंग भी करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed