फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   India China border dispute Latest News: China deployed troops on Tibet Kailash Marg

भारत-चीन सीमा विवाद : चीन ने तिब्बत में कैलाश मार्ग पर तैनात की सैन्य टुकड़ी

Sun, 27 Dec 2020 01:00 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal संजू पंत, अमर उजाला, डीडीहाट (पिथौरागढ़)
संजू पंत, अमर उजाला, डीडीहाट (पिथौरागढ़) Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sun, 27 Dec 2020 01:00 AM IST
सार

  • दार्चिन और अन्य स्थानों पर पक्के बंकर बना रहा ड्रैगन
  • लिपुलेख सीमा के पास सैन्य ताकत बढ़ाने में लगा है चीन
  • भारतीय खुफिया एजेंसियां और सुरक्षा बल भी हैं सतर्क 

विज्ञापन
India China border dispute Latest News: China deployed troops on Tibet Kailash Marg
china Army - फोटो : सांकेतिक

विस्तार

भारत की हर गतिविधि पर नजर रखने के लिए चीन जगह-जगह एचडी कैमरे स्थापित करने और सीमा पर सैन्य कर्मियों की संख्या बढ़ाने में जुटा है। उसने तिब्बत में कैलाश यात्रा मार्ग स्थित कई स्थानों पर अपनी सैन्य टुकड़ियां तैनात कर दीं हैं।

विज्ञापन


सीमा विवाद के बाद से चीन लिपुलेख सीमा के पास अपनी सैन्य ताकतों को बढ़ाने के लगा हुआ है। चीन की इस हरकत के बाद भारतीय खुफिया एजेंसियां और सुरक्षा बल सतर्क हो गए हैं।
विज्ञापन

 
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार चीन कैलाश मानसरोवर यात्रा मार्ग पर स्थित दार्चिन और अन्य स्थानों पर पक्के बंकर बना रहा है।

कई स्थानों पर छोटे-छोटे हेलीपैडों का निर्माण भी किया जा रहा है। लद्दाख में सीमा विवाद से पहले से ही चीन ने कैलाश यात्रा मार्ग पर सड़कों का निर्माण शुरू कर दिया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कई सैन्य टुकड़ियों के रहने के लिए पक्के निर्माण करा रहा चीन

सूत्र बताते हैं कि तकलाकोट से दार्चिन तक चीन कई सैन्य टुकड़ियों के रहने के लिए पक्के निर्माण करा रहा है। हालांकि, भारतीय सुरक्षा बल चीन के हर एक हमले का जवाब देने के लिए तैयार है।

वहीं, चीन से विवाद के बाद पहली बार आईटीबीपी और भारतीय सेना के जवान 10 हजार फुट से 16 हजार फुट तक की ऊंचाई पर देश की रक्षा के लिए तैनात हैं।

मिलम बॉर्डर पर भारतीय वायुसेना सक्रिय

पिथौरागढ़ जनपद की जोहार घाटी के मिलम, दुंग सीमा पर सड़क का निर्माण न होने से चीन सीमा पर वायुसेना की सक्रियता काफी देखी जा रही है। मुनस्यारी-मिलम सड़क का निर्माण बीआरओ तेजी से कर रहा था, लेकिन बर्फबारी के बाद श्रमिकों को निचले इलाकों में भेज दिए जाने से इस काम में रुकावट आ गई है।

सीमा पर भारतीय सेना, आईटीबीपी के अलावा वायुसेना भी अपने लड़ाकू विमानों से मिलम सीमा पर लगातार निगहबानी कर रहीं हैं। सीमा पर तैनात जवानों के लिए मालवाहक चिनूक से लगातार सामान भेजा जा रहा है।   

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed