{"_id":"6a3aebe0f09701c0fc05cdee","slug":"jungletoons-park-located-opposite-the-tibetan-market-dehradun-news-c-5-1-drn1031-1002521-2026-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"जंगलटूंस पार्क : रखरखाव के अभाव में पसरी गंदगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जंगलटूंस पार्क : रखरखाव के अभाव में पसरी गंदगी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
तिब्बती मार्केट के सामने स्थित जंगलटूंस पार्क को आकर्षक और व्यवस्थित बनाने के लिए प्रशासन ने लाखों रुपये खर्च किए थे। लोगों के यहां आने और स्वच्छता बनाए रखने के लिए विभिन्न चेतावनी बोर्ड भी लगाए गए थे। शुरुआत में पार्क की व्यवस्था और स्वरूप को देखकर लोगों ने इसकी सराहना की लेकिन समय के साथ इसकी हालत खराब होती जा रही है।
वर्तमान में पार्क में रखरखाव और नियमित सफाई का अभाव है। जगह-जगह गंदगी दिखाई दे रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि धूल और कचरे के कारण यहां आने वाले लोगों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। खास बात यह है कि तिब्बती मार्केट के सामने होने के कारण इस स्थान से प्रतिदिन हजारों लोग गुजरते हैं और पार्क की बदहाल स्थिति उनके सामने प्रशासनिक लापरवाही की तस्वीर पेश करती है।
पार्क निर्माण के दौरान घास और हरियाली विकसित करने की अपेक्षा थी लेकिन कई हिस्सों में घास लगाने के बजाय कंक्रीट बिछा दी गई। समय के साथ इस कंक्रीट पर धूल की मोटी परत जम गई है, जिससे पार्क का स्वरूप और भी फीका पड़ गया है।
विज्ञापन
स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से पार्क की नियमित सफाई, रखरखाव और हरियाली बढ़ाने की मांग की है। लोगों का मानना है कि यदि समय रहते उचित देखरेख शुरू नहीं की गई तो पार्क की स्थिति और अधिक खराब हो सकती है।